Date: 27/08/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
साझी शहादत-साझी विरासत से भाईचारे का संदेश, 13 सितंबर को जमशेदपुर में होगा सेमिनार,ये नेता होंगे शामिल
8/26/2026 3:43:01 PM IST
18
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur :
भारत की गंगा-जमुनी तहजीब, साझा संस्कृति और सामाजिक समरसता को मजबूत करने के उद्देश्य से सर्वोदय समिति, जमशेदपुर की ओर से “साझी शहादत-साझी विरासत” विषय पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर समिति की ओर से प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी गई। समिति के अध्यक्ष रियाजुद्दीन खान और महासचिव मनोज कुमार सिंह ने बताया कि भारत की पहचान सदियों से साझा संस्कृति, भाईचारे और सामाजिक एकता से रही है। देश की आजादी की लड़ाई से लेकर स्वतंत्र भारत के निर्माण तक हर धर्म, संप्रदाय, वर्ग और समुदाय के लोगों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए अनगिनत लोगों ने अपना बलिदान दिया, जबकि खेत-खलिहानों से लेकर औद्योगिक प्रतिष्ठानों तक समाज के हर वर्ग ने देश की अर्थव्यवस्था और विकास में अहम भूमिका निभाई। यही साझी विरासत भारत की सबसे बड़ी ताकत है। समिति ने कहा कि मौजूदा समय में समाज को अपने साझा इतिहास और साझा कुर्बानियों से परिचित कराने की जरूरत है। इसी उद्देश्य से लोगों के बीच भाईचारा, सामाजिक समरसता और एकता का संदेश पहुंचाने के लिए यह सेमिनार आयोजित किया जा रहा है। 13 सितंबर 2026 को दोपहर 3:30 बजे बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में सांसद तारिक अनवर, पूर्व सांसद आनंद मोहन, झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश समेत कई वरिष्ठ नेता और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
विधायक जयराम महतो का कथित गाली-गलौज का मामला पकड़ा तुल,समाजसेविका रीता पात्रों ने की कड़ी निंदा
#
“फांसी मंजूर, माफी नहीं!” बरवाअड्डा विवाद पर जयराम महतो का पुलिस एसोसिएशन को खुला चैलेंज
#
धनबाद के पेयजल संकट और 38 लंबित सड़कों का मुद्दा गरमाया, विधायक राज सिन्हा ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात
#
खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस का चरणबद्ध आंदोलन, केंद्र पर लगाया झारखंड के हितों की अनदेखी का आरोप
#
दस्तावेज नवीसों की आम सभा में उठा अनुशासन का मुद्दा, कई अहम फैसलों पर बनी सहमति
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भवन में निर्माण के भियंता और ठीकेदार के जुगलबंदी की चर्चा पहुंची डीसी कार्यालय ,ग्रामीणों ने एल ए एम् पीएस भवन निर्माण में अनियमितता को लेकर कहा ...
#
डोभी-चतरा मार्ग पर डाक पार्सल से 2 करोड़ गांजा बरामद,2 दो गिरफ्तार
#
सोन नदी किनारे पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 अपराधी गिरफ्तार
#
JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ भाजपा ने निकला मशाल मार्च, सरकार पर साधा निशाना
#
आफताब आलम हत्याकांड का खुलासा, मुख्य शूटर भोंदू समेत 5 गिरफ्तार, देशी पिस्तौल और गोलियां बरामद