Date: 04/08/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

फुकेत-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस, 12 यात्री और क्रू घायल

8/4/2026 2:55:40 PM IST

8
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
थाईलैंड के फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2379 मंगलवार को लैंडिंग से पहले भीषण टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक आए तेज झटकों से विमान में अफरा-तफरी मच गई और कई यात्री व क्रू सदस्य घायल हो गए। राहत की बात यह रही कि विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। थाईलैंड के फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2379 मंगलवार सुबह दिल्ली पहुंचने से पहले अचानक तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। विमान के उतरने के दौरान मौसम खराब था, इसी दौरान विमान में अचानक ऊंचाई में बदलाव हुआ और यात्रियों को कई जोरदार झटके महसूस हुए। इस घटना में 12 लोग, जिनमें यात्री और केबिन क्रू शामिल हैं, मामूली रूप से घायल हुए। प्रत्यक्षदर्शी यात्रियों के अनुसार, झटके इतने तेज थे कि कुछ यात्री अपनी सीटों से उछल गए, जबकि केबिन में रखा सामान भी गिर पड़ा। कुछ यात्रियों के कान और कंधे में चोट आई। घटना के बाद विमान में कुछ देर के लिए घबराहट का माहौल बन गया, लेकिन पायलट और केबिन क्रू ने स्थिति को शांतिपूर्वक संभाला। एयर इंडिया ने बयान जारी कर कहा कि उड़ान ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग की। घायल यात्रियों और क्रू को एहतियात के तौर पर मेडिकल जांच और उपचार उपलब्ध कराया गया। एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और घटना की समीक्षा की जा रही है। मानसून के दौरान खराब मौसम के कारण टर्बुलेंस की घटनाएं बढ़ जाती हैं। विमानन विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे समय यात्रियों को सीट बेल्ट हमेशा बांधे रखनी चाहिए, चाहे सीट बेल्ट संकेत बंद ही क्यों न हो।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क