Date: 04/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
फरार बाल कैदी की रेल पटरी पर मिली क्षत-विक्षत लाश, इलाके में फैला तनाव
7/1/2026 12:06:53 PM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya :
गया के परैया थाना की पुलिस अभिरक्षा से सुबह फरार हुए 13 वर्षीय बाल कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. थाना से भागने के कुछ ही समय बाद उसका क्षत-विक्षत शव प्रभुआ गांव के सामने गया डीडीयू रेलखंड पर पाया गया. घटना की सूचना मिलते ही परैया थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है. इस घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और स्थानीय इलाके में तनाव का माहौल है. बताया जाता है की चलती ट्रेन पर चढ़ने के दौरान वह गिर गया और ट्रेन के नीचे आ गया. बता दे की सोमवार को बैंक में चोरी के आरोप में पकड़े गए 13 वर्षीय लड़के को परैया थाना में रखा गया था, जहां से वह मंगलवार की सुबह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. पुलिस अभी उसकी तलाश कर ही रही थी कि कुछ ही देर बाद प्रभुआ गांव के पास गया डीडीयू रेलखंड पर एक बच्चे का क्षत-विक्षत शव होने की सूचना मिली. शव की शिनाख्त उसी फरार बाल कैदी के रूप में की गई है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह हादसा है या इसके पीछे कोई और वजह है.थाना से कैदी के फरार होने और फिर उसकी मौत होने के बाद टिकारी एसडीपीओ सुशांत कुमार चंचल और सर्किल इंस्पेक्टर खुद मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. वरिष्ठ अधिकारी परैया थाना पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से पूछताछ की जा रही है. गौरतलब है कि सोमवार को दखनेर निवासी निवास सिंह परैया स्थित मध्य बिहार ग्रामीण बैंक में पैसे जमा करने गए थे. इसी दौरान इस लड़के ने निवास सिंह के झोले को काटकर उसमें रखे सौ-सौ रुपये के चार बंडल निकाल लिए थे और भागने लगा था. भनक लगते ही निवास सिंह ने तत्परता दिखाते हुए उसे बैंक के बाहर रंगेहाथ दबोच लिया था और पुलिस के हवाले कर दिया था. पुलिस इस लड़के से पूछताछ कर उसके पूरे गैंग और अन्य सदस्यों का पता लगाने की कोशिश कर रही थी. पुलिस अभिरक्षा से एक नाबालिग का इस तरह फरार हो जाना और फिर रेल पटरी पर उसकी लाश मिलना, सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है. फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जमशेदपुर: बर्मामाइंस गोलीकांड में घायल आफताब आलम की मौत, थाने पर हंगामा, इलाके में सुरक्षा कड़ी
#
एफएसएल के डिप्टी डायरेक्टर बी.के. ठाकुर अपनी टीम के साथ जामताड़ा पहुंचे और मुठभेड़ स्थल का बारीकी से निरीक्षण
#
जामताड़ा एनकाउंटर: जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर
#
बर्मामाइंस गोलीकांड: आफताब खान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी
#
पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा, जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश पड़ी भारी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
Toy Story 5 का धमाकेदार इंतज़ार शुरू, वुडी और बज़ की नई कहानी को लेकर बढ़ा क्रेज
#
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रोमांचक मुकाबले की तैयारी
#
बिल्डर से 50 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, जान से मारने की धमकी का दावा
#
अनोखी आस्था विश्व कल्याण की कामना के साथ,शिव भक्त 54 फीट लंबा कांवर लेकर सुल्तानगंज से जल भरकर देवघर के लिए पैदल रवाना
#
फरार बाल कैदी की रेल पटरी पर मिली क्षत-विक्षत लाश, इलाके में फैला तनाव