Date: 04/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
राज्यपाल से मिले पूर्व सीनेट सदस्य अजय कुमार तिवारी, विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक सुधार की उठाई मांग
8/4/2026 3:17:49 PM IST
19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara :
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (वीकेएसयू) के पूर्व सीनेट सदस्य अजय कुमार तिवारी 'मुनमुन' ने सोमवार को बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन से बिहार लोक भवन में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक सुधार, नियमित उपस्थिति और कदाचारमुक्त परीक्षा व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। अजय कुमार तिवारी ने राज्यपाल से आग्रह किया कि बिहार के सभी विश्वविद्यालयों के स्नातकोत्तर विभागों, अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बायोमेट्रिक प्रणाली के माध्यम से सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में बिहार सरकार द्वारा जारी निर्देशों का सभी संस्थानों में सख्ती से पालन कराया जाना चाहिए। उन्होंने विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में परीक्षाओं के दौरान होने वाले कदाचार पर चिंता जताते हुए इसे रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि बिहार उच्च न्यायालय एवं शिक्षा विभाग द्वारा पूर्व में जारी निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए। साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर और सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा वीक्षण कार्य में लगे कर्मियों के मोबाइल फोन के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग की। अजय कुमार तिवारी ने कहा कि उनका उद्देश्य राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था और पूरी तरह कदाचारमुक्त परीक्षा प्रणाली स्थापित करना है। उन्होंने अपना संदेश दोहराते हुए कहा, "पढ़ाई हो, कदाचारमुक्त परीक्षा हो।" उन्होंने बताया कि राज्यपाल ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और मामले को आगे की कार्रवाई के लिए अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह के पास भेजा। तिवारी के अनुसार, अपर मुख्य सचिव ने दोनों प्रस्तावों से संबंधित दस्तावेजों का अध्ययन किया तथा आश्वासन दिया कि इस विषय पर शीघ्र निर्णय लेने की दिशा में आवश्यक पहल की जाएगी।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
प्रशांत किशोर की जीत पर जनसुराज कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय उत्सव, मां मंगला गौरी मंदिर में की पूजा-अर्चना
#
मुंगेर में एक साथ दिखे नाग-नागिन, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
#
सुल्तानगंज से बाबा धाम जा रहे कांवरियों की सेवा में जुटा जमशेदपुर, 10 दिवसीय निःशुल्क शिविर शुरू
#
शंकोसाई चेन छिनतई कांड का खुलासा, तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार, पिस्तौल और सोने की चेन बरामद
#
छात्र, बेरोजगारी और सत्ता विरोधी लहर: बीजेपी की हार की 10 बड़ी वजहें
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
Toy Story 5 का धमाकेदार इंतज़ार शुरू, वुडी और बज़ की नई कहानी को लेकर बढ़ा क्रेज
#
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रोमांचक मुकाबले की तैयारी
#
अनोखी आस्था विश्व कल्याण की कामना के साथ,शिव भक्त 54 फीट लंबा कांवर लेकर सुल्तानगंज से जल भरकर देवघर के लिए पैदल रवाना
#
राष्ट्रपति टू लेम पहुंचे बोधगया आगमन, महाबोधि मंदिर में की पूजा अर्चना ,गया एयरपोर्ट से लेकर मंदिर तक रहा हाई अलर्ट
#
मामूली विवाद में देवर ने भाभी का धड से सर किया अलग, मचा हाहाकार ,पुलिस मौके पर पहुंची