Date: 04/08/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 JPSC-JSSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी के खिलाफ JLKM का महाधरना

8/4/2026 3:17:49 PM IST

11
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं को लेकर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। जमशेदपुर में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने कथित परीक्षा धांधली के विरोध में उपायुक्त कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय महाधरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जमशेदपुर के उपायुक्त कार्यालय के समक्ष झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के बैनर तले आयोजित एक दिवसीय महाधरना में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और युवा शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में लगातार अनियमितताओं के आरोप सामने आ रहे हैं, जिससे लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। धरने को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि राज्य के युवाओं को निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया का अधिकार मिलना चाहिए। उनका कहना था कि भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा यदि किसी स्तर पर अनियमितता पाई जाती है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाए, ताकि युवाओं का भरोसा बहाल हो सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो आंदोलन को राज्यव्यापी स्तर पर और तेज किया जाएगा। संगठन ने सरकार को अपनी मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने के लिए चेताया है। अब देखना होगा कि जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर उठ रही इन मांगों पर सरकार क्या रुख अपनाती है।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट