Date: 05/08/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

70 वर्षीय मां को नजरबंद करने का आरोप, बेटे ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

8/5/2026 6:02:31 PM IST

11
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

जमशेदपुर: 70 वर्षीय मां को कथित रूप से नजरबंद किए जाने के मामले में बेटे ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। उसने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। आजाद नगर रोड नंबर-1 निवासी शाहिद रिजवान आलम ने बताया कि उनकी 70 वर्षीय मां जोहरा खातून को उनके ही फ्लैट में ताला लगाकर कथित रूप से नजरबंद कर दिया गया है। उनका आरोप है कि उनकी मां को किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा है। पीड़ित शाहिद रिजवान आलम ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर सिटी एसपी को आवेदन सौंपा और मामले में न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा उनकी मां को सुरक्षित बाहर निकालने की अपील की।

 

 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केशरी की रिपोर्ट