Date: 12/08/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
INMOSSA की 16 सूत्री मांगों पर सकारात्मक बैठक, समाधान का मिला आश्वासन
8/12/2026 6:03:50 PM IST
10
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
धनबाद: 12 अगस्त 2026 को कोयला भवन स्थित निदेशक (मानव संसाधन) के कार्यालय में INMOSSA प्रतिनिधिमंडल और प्रबंधन के बीच महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक बैठक हुई। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व डिप्टी जनरल सेक्रेटरी कुश कुमार सिंह ने किया। बैठक में खनन कर्मियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और संगठन की ओर से पूर्व में सौंपे गए 16 सूत्री एजेंडे पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में प्रबंधन ने सभी प्रमुख मांगों को गंभीरता से सुना और उनके समाधान को लेकर सकारात्मक आश्वासन दिया। खनन कर्मियों की सुविधाओं, कार्यस्थल की आवश्यकताओं, रिक्त पदों को भरने, तकनीकी प्रशिक्षण और नई तकनीक से कर्मियों को अवगत कराने जैसे मुद्दों पर विशेष चर्चा हुई। साथ ही सुरक्षा और उत्पादन के लक्ष्यों को बेहतर तरीके से हासिल करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। INMOSSA प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि संगठन का उद्देश्य खनन कर्मियों के हितों की रक्षा के साथ-साथ सुरक्षा, उत्पादन और कंपनी की कार्यक्षमता को मजबूत करना है। बैठक में मिले आश्वासन के बाद संगठन ने संबंधित मुद्दों पर जल्द ठोस कार्रवाई की उम्मीद जताई। डिप्टी जनरल सेक्रेटरी कुश कुमार सिंह ने कहा कि INMOSSA आगे भी प्रबंधन के साथ सकारात्मक एवं रचनात्मक संवाद के जरिए खनन कर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास जारी रखेगा। संगठन ने सभी मुद्दों पर सकारात्मक रुख अपनाने के लिए निदेशक (मानव संसाधन) समेत प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक में प्रबंधन की ओर से निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैया, महाप्रबंधक औद्योगिक संबंध सुरेंद्र भूषण, महाप्रबंधक मानव संसाधन कुमार मनोज, वरीय प्रबंधक सुधांशु लाहड़ी, मनीष कुमार सिंह, सन्नी कुमार और लकड़ा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वहीं INMOSSA की ओर से कुश कुमार सिंह, एमपी चौहान, वाईके सिंह, विजय यादव, शिव शंकर महतो, अरुण कुमार दूबे, राकेश प्रसाद सिन्हा, अमित कुमार, रवि भूषण, जय नंदन पासवान, श्रीश कुमार, अरविंद कुमार सिंह, पुलपुल झा, सूरज चौहान, मुकेश राय, शंभू चौहान, उमाकांत राय, अवधेश यादव, अशोक कुमार सिंह, बिगू साहू, केडी यादव, बालेश्वर पंडित, मिहीर रजवार, रविकांत गुप्ता, ललन कुमार समेत अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
तिरंगा हमारी राष्ट्रीय एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक : डॉ. प्रेम कुमार
#
तीनों अलाइनमेंट के शेष कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश, जलजमाव से स्थायी राहत की उम्मीद
#
पुस्तकालय दिवस पर ट्राइडेंट बी.एड. कॉलेज में विशेष कार्यक्रम
#
‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मुंगेर में भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर
#
‘हर घर तिरंगा’ अभियान में जोश, उपराष्ट्रपति ने दिल्ली में तिरंगा बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मिशन फॉर आत्मा निर्भरता को लेकर कृषि विभाग ने की बैठक ,पदाधिकारियों ने कहा ...
#
अर्थ डे पर संत मेरी चर्च स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों ने दिया धरती बचाने का संदेश
#
पूर्व मंत्री दुलाल भुइयाँ ने कहा की आज की बंदी ऐतिहासिक रहा
#
प्रधानमंत्री मोदी के प्रयास और जनता की आवाज से रेल सेवा को मिली अनुमति- सांसद
#
सड़क हादसे में घायल पशु चिकत्सक रातू हांसदा की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम