Date: 16/09/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

महंगी हुई चीनी, जानिए अगस्त में सप्लाई और नई कीमत का पूरा अपडेट

8/6/2026 12:36:31 PM IST

133
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

नई दिल्ली: पिछले कुछ दिनों से चीनी की कीमतों और आपूर्ति को लेकर घरेलू से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार तक चर्चा तेज है। चीनी की उपलब्धता और कीमतों को लेकर दुनियाभर के बाजारों में चिंता और विभिन्न पूर्वानुमान लगाए जा रहे हैं। इसी बीच देश में भी चीनी की कीमतों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले एक महीने में चीनी के दाम करीब 17 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। साथ ही अगस्त महीने के लिए घरेलू खपत का मासिक कोटा भी जारी कर दिया गया है। चीनी की आपूर्ति सामान्य बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार ने हाल के दिनों में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इनमें चीनी के निर्यात पर रोक लगाने और स्टॉक सीमा तय करने जैसे फैसले शामिल हैं। हालांकि, अब तक देश के किसी भी हिस्से में चीनी की कमी की स्थिति सामने नहीं आई है, लेकिन पिछले एक महीने के दौरान इसकी कीमतों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स और बाजार सूत्रों के अनुसार, देशभर में चीनी की औसत थोक कीमत एक महीने में ₹3,960 प्रति क्विंटल से बढ़कर ₹4,620 प्रति क्विंटल तक पहुंच गई है। यह लगभग 16.7 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। वहीं, केवल पिछले एक सप्ताह में ही चीनी की कीमतों में 4.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

 

कोयलांचल लाइव डेस्क