Date: 07/08/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

जमशेदपुर: शिक्षक ने पत्नी और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना व झूठे दहेज केस में फंसाने की धमकी का लगाया आरोप

8/6/2026 5:20:22 PM IST

17
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जकामशेदपुर : जमशेदपुर के एक शिक्षक ने गंभीर आरोप लगाए हैं,शिक्षक सौरभ कुमार ने कहा कि उनकी पत्नी भावना कुमारी और उनके मायके वाले परिवार के अन्य सदस्य उन्हें और उनके परिवार को लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। साथ ही झूठे दहेज केस में फंसाने की धमकी भी दी जा रही है। पीड़ित शिक्षक सौरभ कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी भावना कुमारी और उनके मायके वाले बार-बार उनके घर आकर उन्हें तथा परिवार के अन्य सदस्यों को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। सौरभ का आरोप है कि ये लोग उन्हें झूठे दहेज उत्पीड़न के मामले में फंसाने की बात भी बार-बार करते हैं, जिससे उनका और उनके परिवार का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है साथ ही पीड़ित पति सौरभ ने भी एसएसपी और कोर्ट में अपने पत्नी और मायके वाले के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया हैं। साथ ही उन्होंने कहा की मुझे कुछ होता हैं तो लड़की के परिवार के चाचा, पीता , मामा अन्य सदस्य दोसी होंगे।
 
 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट