Date: 09/08/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पूर्व जिला अध्यक्ष लताफत हुसैन के निधन पर तेजस्वी यादव ने जताया शोक, परिजनों से मिलकर दी सांत्वना
8/8/2026 7:24:19 PM IST
50
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
आरा :
आज पूर्व जिला अध्यक्ष स्वर्गीय लताफत हुसैन के निधन के उपरांत बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की और परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं साहस रखने का संबल प्रदान किया। इस अवसर पर तेजस्वी यादव जी ने स्वर्गीय लताफत हुसैन जी के संघर्षपूर्ण राजनीतिक जीवन को याद करते हुए कहा कि वे समाजवादी विचारधारा के मजबूत स्तंभ थे। उन्होंने लंबे समय तक पार्टी और समाज के लिए समर्पित भाव से कार्य किया। स्वर्गीय लताफत हुसैन जी हमारे पिता आदरणीय श्री लालू प्रसाद यादव एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के साथ हर संघर्ष के दौर में मजबूती से खड़े रहे और सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वर्गीय लताफत हुसैन का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका सरल स्वभाव, संघर्षशील व्यक्तित्व और संगठन के प्रति समर्पण कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा। इस दौरान पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, विधान परिषद सदस्य श्री सोनू राय जी, बिहार विधान परिषद सदस्य अशोक पाण्डेय, पूर्व विधायक ऋषि कुमार, राजद प्रदेश महासचिव मनोज सिंह, अनिल यादव, हकीम प्रसाद, दीपू राणावत, भोजपुर जिला अध्यक्ष बीरबल यादव, रामाशंकर यादव ,राजा रविंद्र, किशोर कुणाल, पूर्व युवा अध्यक्ष अरुण यादव, आकाश पासवान, ईशान राज, नंदकिशोर यादव, विनोद चंद्रवंशी एवं मदन राय सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय लताफत हुसैन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आसुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
JPSC परीक्षा संचालन में कथित कमीशन का हुआ खेल?, TDPL के मार्केटिंग मैनेजर के बयान से हुए कई खुलासे
#
छात्रों के आगे झुकी 'सोरेन' सरकार,JPSC में 3 ने दिया इस्तीफा,राज्यपाल को भेजा त्यागपत्र
#
विश्व आदिवासी दिवस पर सम्मान समारोह, कांग्रेस के अवधेश सिंह ने आदिवासियों को किया सम्मानित
#
जमशेदपुर में सावन उत्सव की धूम, झूला महोत्सव में उमड़ा महिलाओं का उत्साह
#
विश्व आदिवासी दिवस पर भव्य आयोजन, सरना धर्म कोड पर गरजे इरफान अंसारी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
रेल यात्री संघर्ष समिति ने चलाया हस्ताक्षर अभियान, विधायक सरयू राय ने कहा...
#
'आवारापन 2' के टीज़र ने मचाया धमाल, इमरान हाशमी ने बताया भावनात्मक सफर
#
20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, 13 अगस्त तक चलेगी कार्यवाही
#
झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मन्नान मल्लिक का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर
#
25 से अधिक नक्सलियों के एक साथ आत्मसमर्पण पर बोले सीएम हेमंत सोरेन...,हमारी आवाज गांव तक पहुँच रही है