Date: 10/08/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
छात्रों के आगे झुकी 'सोरेन' सरकार,JPSC में 3 ने दिया इस्तीफा,राज्यपाल को भेजा त्यागपत्र
8/9/2026 6:51:07 PM IST
79
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi : जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद अब तीन सदस्यों डॉ. अजिता भट्टाचार्य, डॉ. अनिमा हांसदा और डॉ. जमाल अहमद ने भी राज्यपाल को अपना त्यागपत्र भेज दिया है। यह कदम सीआईडी द्वारा उन्हें पूछताछ के लिए समन जारी किए जाने के बाद उठाया गया है।डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितता और ओएमआर शीट में हेराफेरी के मामले में जांच का दायरा लगातार व्यापक होता जा रहा है। आयोग के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते के इस्तीफे के बाद अब जेपीएससी के तीन सदस्यों डॉ. अजिता भट्टाचार्य, डॉ. अनिमा हांसदा और डॉ. जमाल अहमद ने भी अपने पद से इस्तीफा देते हुए राज्यपाल को त्यागपत्र भेज दिया है। इन तीनों सदस्यों को झारखंड पुलिस की सीआईडी ने पूछताछ के लिए समन जारी किया था, जिसके बाद राजनैतिक और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। सोमवार को डॉ. अजिता भट्टाचार्य से सीआईडी की पूछताछ होनी है। सीआईडी का शिकंजा और समन, जेपीएससी की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा और अन्य परीक्षाओं के संचालन में बड़े पैमाने पर धांधली, ओएमआर शीट में छेड़छाड़ और अयोग्य अभ्यर्थियों को पास कराने के आरोपों की जांच सीआईडी कर रही है। इसी सिलसिले में सीआईडी ने आयोग की इन तीनों महिला व पुरुष सदस्यों (डॉ. अजिता भट्टाचार्य, डॉ. अनिमा हांसदा और डॉ. जमाल अहमद) को अलग-अलग तारीखों पर पूछताछ के लिए बुलाया था।
चेयरमैन का पहले ही हो चुका है इस्तीफा,
इससे पहले, जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव एल. खियांग्ते के कार्यालय व आवास पर सीआईडी की छापेमारी के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया था। अध्यक्ष के हटने के बाद से ही आयोग पहले से ही कार्यवाहक स्थिति में था। खियांग्ते के आवास के कंप्यूटर ऑपरेटर को रिमांड पर लेकर सीआईडी पूछताछ कर रही है। खियांग्ते से भी दो राउंड सीआईडी कार्यालय में पूछताछ हो चुकी है।
रांची से अविनाश सिंह के साथ संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
JPSC परीक्षा संचालन में कथित कमीशन का हुआ खेल?, TDPL के मार्केटिंग मैनेजर के बयान से हुए कई खुलासे
#
विश्व आदिवासी दिवस पर सम्मान समारोह, कांग्रेस के अवधेश सिंह ने आदिवासियों को किया सम्मानित
#
जमशेदपुर में सावन उत्सव की धूम, झूला महोत्सव में उमड़ा महिलाओं का उत्साह
#
विश्व आदिवासी दिवस पर भव्य आयोजन, सरना धर्म कोड पर गरजे इरफान अंसारी
#
जमशेदपुर में गुमटी की आड़ में नशे का कारोबार बेनकाब, 2.60 किलो गांजा और नशीली सिरप बरामद
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
रेल यात्री संघर्ष समिति ने चलाया हस्ताक्षर अभियान, विधायक सरयू राय ने कहा...
#
25 से अधिक नक्सलियों के एक साथ आत्मसमर्पण पर बोले सीएम हेमंत सोरेन...,हमारी आवाज गांव तक पहुँच रही है
#
'आवारापन 2' के टीज़र ने मचाया धमाल, इमरान हाशमी ने बताया भावनात्मक सफर
#
20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, 13 अगस्त तक चलेगी कार्यवाही
#
झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मन्नान मल्लिक का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर