जमशेदपुर : विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने अपने आवासीय कार्यालय में आदिवासी समाज की महिलाओं और पुरुषों को सम्मानित किया। इस अवसर पर अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि आजादी की लड़ाई में आदिवासी समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और देश के लिए अपना बलिदान दिया। आदिवासी समाज में कई ऐसे महान वीर हुए हैं, जिनके योगदान और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर झारखंड सहित पूरे देश के आदिवासी समाज के लोगों को अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केशरी की रिपोर्ट
सम्बंधित खबरें
ट्रेंडिंग न्यूज़