Date: 29/09/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

जमशेदपुर में गुमटी की आड़ में नशे का कारोबार बेनकाब, 2.60 किलो गांजा और नशीली सिरप बरामद

8/9/2026 11:54:45 AM IST

99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर : बालीगुमा NH-33 स्थित गुमटी में छापेमारी कर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मौके से 2 किलो 60 ग्राम गांजा, नशीली सिरप की सात बोतलें और नकदी समेत कई सामान बरामद किए गए हैं। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जमशेदपुर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में एमजीएम थाना पुलिस ने बालीगुमा NH-33 के पास एक गुमटी में छापेमारी कर गांजा और प्रतिबंधित नशीली सिरप बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, 8 अगस्त को गुप्त सूचना मिली थी की बिस्किट-चॉकलेट की गुमटी की आड़ में नितेश कुमार झा उर्फ राजू झा नशीले पदार्थों की बिक्री कर रहा है। सूचना के बाद डीएसपी पटमदा दयानंद कुमार के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी नितेश कुमार झा को गिरफ्तार कर लिया। गुमटी की तलाशी के दौरान कुल 2 किलो 60 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसमें 790 ग्राम गांजा छोटे-छोटे पुड़ियों में, जबकि 1 किलो 270 ग्राम गांजा हरे रंग की पॉलीथिन में रखा गया था। इसके अलावा पुलिस ने ONEREX Codeine Phosphate Syrup की 100 एमएल वाली सात बोतलें, 3 हजार 320 रुपये नकद, डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, 11 मिट्टी के चिलम और एक स्मार्टफोन भी बरामद किया है।
 
 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केशरी की रिपोर्ट 


सम्बंधित खबरें

#  पितृपक्ष मेले में 12 साल से गयाजी में हजारों श्रद्धालुओं की सेवा के लिए पंजाब की टीम ने लगाया लंगर; रोज 8 से 10 हजार श्रद्धालु यहां करते हैं भोजन ...
# घर में सोई हुई बच्ची को करैत सांप ने तीन बार डंसा, शेखपुरा ले जाने के दौरान रास्ते में मौत.....
# WhatsApp  पर आया APK फाइल से मोबाइल हैक, खाते से 99 हजार ठगी,1930 पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं....
# हाईवे पर अवैध रूप से खड़े 52 वाहनों पर नेशनल हाईवे टास्क फोर्स ने की कार्रवाई, कुल 4 लाख रुपये का किया चालान....
# पलामू में मनरेगा जे के खिलाफ ACB में शिकायत, आय से अधिक संपत्ति की जांच की मांग,रांची में 2 करोड़ की संपत्ति होने का आरोप