Date: 11/08/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

जनता दरबार में एसपी ने सुनीं फरियाद, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण का निर्देश

8/10/2026 5:34:46 PM IST

44
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara : भोजपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा सोमवार, 10 अगस्त 2026 को जनता दरबार का आयोजन कर आम लोगों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनी गईं। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे परिवादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक ने सभी परिवादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित मामलों की जानकारी ली। उन्होंने शिकायतों के निष्पादन के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मामलों का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। जनता दरबार के माध्यम से पुलिस प्रशासन द्वारा आम लोगों की समस्याओं के समाधान एवं उन्हें त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में पहल की गई।
 
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट