Date: 18/09/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

3 साल के इंतजार के बाद रिलीज हुई 'Satluj', बिना किसी कट के OTT पर आई दिलजीत दोसांझ की फिल्म

7/4/2026 4:15:37 PM IST

140
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ की लंबे समय से चर्चित फिल्म 'Satluj', जिसे पहले 'Punjab '95' के नाम से जाना जाता था, आखिरकार तीन साल के लंबे इंतजार के बाद OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है। खास बात यह है कि फिल्म को नए नाम के साथ बिना किसी कट के दर्शकों के लिए जारी किया गया है। निर्देशक हनी त्रेहान की इस फिल्म की कहानी मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन और उनके संघर्ष से प्रेरित है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ ने मुख्य भूमिका निभाई है, जबकि अर्जुन रामपाल, सुविंदर विक्की और कनवलजीत सिंह भी अहम किरदारों में नजर आते हैं। यह फिल्म लंबे समय तक सेंसर से जुड़े विवादों और रिलीज में देरी के कारण चर्चा में रही। आखिरकार इसे नए शीर्षक 'Satluj' के साथ OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया। फिल्म के रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई लोगों ने दिलजीत दोसांझ के अभिनय की सराहना की है और फिल्म को भावनात्मक तथा प्रभावशाली बताया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि थिएटर रिलीज के बिना सीधे OTT पर आई यह बहुचर्चित फिल्म दर्शकों के बीच कितनी लोकप्रिय होती है।
 
अनु शर्मा कोयलांचल लाइव डेस्क