Date: 11/08/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

झरिया में जल आपदा का खतरा, विधायक रागिनी सिंह ने NDRF की तैनाती पर उठाया सवाल
 

8/11/2026 1:10:14 PM IST

17
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
रांची: झरिया समेत धनबाद जिले में दामोदर नदी, जलभराव वाले क्षेत्रों और परित्यक्त कोयला खदानों में जमा पानी से होने वाली संभावित घटनाओं को लेकर झरिया विधायक रागिनी सिंह ने विधानसभा के मानसून सत्र में सवाल उठाया। उन्होंने धनबाद में NDRF की स्थायी व्यवस्था और स्थानीय गोताखोरों के स्थायी समायोजन की मांग की। विधायक के सवाल पर सरकार ने बताया कि धनबाद समेत विभिन्न जिलों के कुल 47 गोताखोरों को डीप डाइविंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इनका बीमा भी कराया गया है। प्रशिक्षण के बाद जरूरत के अनुसार प्रशिक्षित गोताखोरों को निर्धारित प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है। हालांकि, धनबाद में NDRF की स्थायी तैनाती पर सरकार ने स्पष्ट किया कि फिलहाल इस संबंध में कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। रागिनी सिंह ने कहा कि धनबाद की खनन-प्रधान भौगोलिक स्थिति को देखते हुए तत्काल बचाव दल की उपलब्धता जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशिक्षित गोताखोरों की स्थायी व्यवस्था और धनबाद में NDRF की इकाई से आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य तेजी से किया जा सकेगा।
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क