Date: 11/08/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

आंदोलनकारीयों ने डीसी कार्यालय गेट किया जाम,बैठे सड़क पर... 

8/11/2026 4:34:00 PM IST

8
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने अपने विभिन्न मांगो को लेकर उपायुक्त कार्यालय के मुख्य गेट पर बैठे और सड़क जाम किया। आंदोलनकारियों का आरोप है कि सरकार का स्पष्ट आदेश है कि आंदोलनकारियों को सम्मान पत्र दिए जाएं, लेकिन स्थानीय प्रशासन इस आदेश का पालन नहीं कर रहा है। इसी मुद्दे को लेकर आज आंदोलनकारी उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और जिला प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और उपायुक्त कार्यालय गेट पर बैठ गये और सड़क जाम कर दिया, जिससे वाहन पूरी तरह बाधित रहा, जिससे वाहन चालकों को काफ़ी दिक्क़त का सामना करना पड़ा।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट