Date: 06/07/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बालू खनन विवाद में हुआ खूनी संघर्ष; 20 राउंड फायरिंग, एक की मौत, 5 घायल
7/5/2026 11:55:01 AM IST
42
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad
: जहानाबाद के घोसी थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन को लेकर दो पक्षों के बीच हुई भीषण गोलीबारी में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों का इलाज पटना में चल रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, चैतीपीपर और गिजी गांव के लोगों के बीच बालू खनन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच करीब 20 राउंड फायरिंग हुई। गोलीबारी में धीरज कुमार शर्मा के सीने में गोली लगी थी। उन्हें गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं चैतीपीपर गांव के दिनेश राम के पैर, अजय राम के पेट, सुधीर राम और विजय राम के पैर में गोली लगी है। गिजी गांव के विष्णु कुमार भी घायल हुए हैं। घायलों को पहले घोसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से सदर अस्पताल और बाद में बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक 20-25 लोग हथियार लेकर पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। शुरुआत में लोगों को लगा कि पटाखे फूट रहे हैं, लेकिन जब वे घरों से बाहर निकले तो कई लोग गोलियों का शिकार हो गए। घायल अजय कुमार ने बताया कि वह अपने दरवाजे पर बैठे थे। गोली चलने की आवाज सुनकर बाहर निकले तो उन्हें गोली लग गई। घटना के बाद दोनों गांवों में भारी तनाव है। स्थिति को देखते हुए एसपी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और देर रात तक छापेमारी जारी रही। एसपी ने बताया कि बालू उठाव को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था, जिसके बाद फायरिंग हुई। इस घटना में छह लोगों को गोली लगी थी, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों पक्षों की ओर से लिखित शिकायत दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जहानाबाद में करीब चार वर्ष पहले ही बालू खनन पर रोक लगा दी गई थी। इसके बावजूद कई इलाकों में अवैध बालू खनन और उठाव लगातार जारी है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि जब बालू उठाव पर प्रतिबंध है, तो जिले में खुलेआम अवैध खनन और परिवहन कैसे हो रहा है?
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
संजय टांडी गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा; गोली, हथियार और बाइक बरामद
#
बालू विवाद में गोलीबारी मामला, मगध रेंज के आईजी विकास वैभव पहुंचे घटनास्थल, दिशा निर्देश
#
झाड़ी में मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया जमीन विवाद में हत्या का आरोप
#
गांव में देर रात हाथियों ने मचाया उत्पात, वन विभाग और बिजली व्यवस्था पर उठे सवाल
#
मंत्री अशोक चौधरी के करीबी पर अपराधियों ने किया पिस्टल और चाकू से वार, मचा हड़कंप
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
इंडो डेनिश टूल रूम में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, प्लेसमेंट इंचार्ज की वापसी की मांग
#
भारत में बदलता स्वास्थ्य ट्रेंड : मोटापा बढ़ा, कुपोषण में आई कमी
#
सड़क हादसे में सीएसपी संचालक की मौत, एक घायल
#
बिहार में लूट गया राजस्थान का दूल्हा,"लुटेरी दुल्हन युवक को कर गई कंगाल !
#
प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी के आरोप में अंचलाधिकारी समेत दो अधिकारी हुए सस्पेंड ,मचा हड़कंप