Date: 14/08/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
MLA रागिनी सिंह ने डोर स्टेप डिलीवरी और मजदूरों के रोजगार का मुद्दा उठाया
8/12/2026 6:03:50 PM IST
76
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
धनबाद:
झरिया विधायक रागिनी सिंह ने शहरी क्षेत्र में डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था और एफसीआई गोदामों में काम करने वाले मजदूरों के रोजगार को लेकर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया है। उन्होंने खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के प्रधान सचिव को पत्र भेजकर दोनों मामलों में तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
विधायक ने कहा कि धनबाद के शहरी क्षेत्र में एफसीआई गोदामों से पीडीएस दुकानों तक खाद्यान्न की सीधी डोर स्टेप डिलीवरी सुनिश्चित की जानी है। लेकिन विभागीय अधिकारियों और संबंधित संवेदकों के बीच समन्वय की कमी के कारण व्यवस्था में अनियमितता और मनमानी की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि एफसीआई और जेएसएफसीआई के पत्रों तथा विभागीय निर्देशों में अंतर के कारण राशन डीलरों को भी परेशानी हो रही है। इसका असर खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर पड़ सकता है। रागिनी सिंह ने सभी शहरी राशन दुकानों तक एफसीआई गोदाम से सीधे राशन पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
200 मजदूरों के रोजगार का मुद्दा भी उठाया-
रागिनी सिंह ने एफसीआई गोदामों में करीब 50 वर्षों से लोडिंग-अनलोडिंग का काम कर रहे लगभग 200 मजदूरों के रोजगार का मुद्दा भी उठाया है। उन्होंने कहा कि नई डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था के कारण इन मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। विधायक ने सरकार से मांग की कि मजदूरों के हित में पूर्व की व्यवस्था के तहत काम उपलब्ध कराया जाए या उनके लिए वैकल्पिक रोजगार की ठोस व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि व्यवस्था में बदलाव का खामियाजा गरीब मजदूरों और उनके परिवारों को नहीं भुगतना चाहिए। रागिनी सिंह ने स्पष्ट किया कि गरीबों के राशन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सरकार को पारदर्शी एवं सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
MMDR संशोधन विधेयक 2026 पर दीपिका पांडेय सिंह का हमला, बोलीं- ‘झारखंड के लिए आर्थिक चोट, हर स्तर पर होगा विरोध’
#
लाठीचार्ज और आंसू गैस पर जताई नाराजगी, CBI जांच की मांग को लेकर भाजपा ने छात्रों के समर्थन का किया ऐलान
#
MLA रागिनी सिंह ने डोर स्टेप डिलीवरी और मजदूरों के रोजगार का मुद्दा उठाया
#
संसद में फिर हंगामा, सरकार-विपक्ष आमने-सामने; कार्यवाही पर असर
#
JPSC-JSSC मामले में आजसू का धरना, सुदेश महतो ने CBI जांच की मांग की
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
व्यवसायिक गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ JMM का हल्लाबोल, रणधीर वर्मा चौक पर धरना प्रदर्शन
#
भाजपा ने खराब सड़क को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
#
JPSC परीक्षा संचालन में कथित कमीशन का हुआ खेल?, TDPL के मार्केटिंग मैनेजर के बयान से हुए कई खुलासे
#
भाजपा अपने सहयोगियों को कमजोर कर सत्ता पर कब्जा करती है -राजेश राम
#
मुंगेर की धरती पर हुआ स्वामी सत्यानंद सरस्वती का पदार्पण ,आध्यात्मिक आस्था के महासंगम में पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी , मरीन ड्राइव परियोजना की ली जानकारी