Date: 14/08/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

लाठीचार्ज और आंसू गैस पर जताई नाराजगी, CBI जांच की मांग को लेकर भाजपा ने छात्रों के समर्थन का किया ऐलान

8/13/2026 12:02:30 PM IST

36
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

जमशेदपुर : भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा ने झारखंड सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार छात्रों के साथ काफी अन्याय कर रही है। मीरा मुंडा ने कहा कि जब छात्र JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ विधानसभा का घेराव कर रहे हैं, तो सरकार उन पर लाठीचार्ज कर रही है और आंसू गैस के गोले छोड़ रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार छात्रों के साथ पूरी तरह अन्याय कर रही है। मीरा मुंडा ने कहा कि छात्र इस मामले में CBI जांच की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार जांच कराने को तैयार नहीं है। छात्रों को न्याय मिलना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी छात्रों के समर्थन में पूरी तरह खड़ी है।

जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केशरी की रिपोर्ट।