Date: 16/08/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

ट्रक चालक की ग्रामीणों ने की पिटाई, एससी/एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग

6/8/2026 1:31:58 PM IST

98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
आरा: भोजपुर जिले के धनडीहा गांव के समीप एक ट्रक चालक के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। घायल चालक राजकुमार राम ने बताया कि वह ट्रक लेकर जा रहा था, तभी कुछ स्थानीय लोगों ने उसे रोक लिया और जबरन रुपये की मांग करने लगे। चालक के अनुसार रुपये देने से इनकार करने पर आरोपितों ने लाठियों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।चिकित्सकों की निगरानी में उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। इस संबंध में राजकुमार राम ने संबंधित थाना में आवेदन देकर आरोपितों के विरुद्ध अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
 
कोयलांचल लाइव के लिए आरा से आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट