Date: 16/08/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
वासेपुर में गैंगस्टर प्रिंस खान के घर कुर्की-जप्ती, गुर्गों और सहयोगियों पर भी कार्रवाई तेज
5/8/2026 2:16:39 PM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad: भगौड़ा प्रिंस खान के वासेपुर स्थित आवास पर शुक्रवार को बैंक मोड़ थाना और भूली ओपी पुलिस ने संयुक्त रूप से कुर्की-जप्ती की कार्रवाई की। यह कार्रवाई धनबाद न्यायालय द्वारा जारी समन के आलोक में की गई। भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया को अंजाम दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रिंस खान लंबे समय से फरार चल रहा है और उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, धमकी, फायरिंग सहित कई गंभीर मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। न्यायालय में लगातार उपस्थित नहीं होने के कारण कोर्ट द्वारा कुर्की-जप्ती का आदेश जारी किया गया, जिसके बाद पुलिस टीम उसके आवास पहुंची। इससे पहले भी पुलिस कई बार प्रिंस खान के ठिकानों पर कुर्की-जप्ती की कार्रवाई कर चुकी है, लेकिन अब तक वह पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस का दावा है कि वर्तमान में प्रिंस खान पाकिस्तान में छिपकर रह रहा है और वहीं से अपने नेटवर्क का संचालन कर रहा है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि प्रिंस खान के गिरोह के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उसके गुर्गों और सहयोगियों पर भी कार्रवाई तेज कर दी गई है। हाल के दिनों में उसके नेटवर्क से जुड़े कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कई संदिग्धों से पूछताछ भी जारी है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के रंग में रंगा झरिया, विधायक रागिनी सिंह ने किया झंडोत्तोलन
#
उत्कृष्ट कार्य के लिए एपीआरओ आलोक कुमार मिश्रा सम्मानित, डीसी-एसएसपी ने बढ़ाया मान
#
एसएसपी ने गिनाया छह महीने का रिपोर्ट कार्ड, लंबित कांड 4100 से घटकर 1740
#
स्वतंत्रता दिवस पर BCCL में दिखा उत्साह, CMD मनोज अग्रवाल बोले- श्रमिक हितों से कोई समझौता नहीं
#
पूर्व सीएम रघुवर दास ने सूर्य मंदिर परिसर में किया ध्वजारोहण
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
नगर निगम कर्मचारी संघ ने चेतावनी दी, 15 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल होगा शुरू
#
स्कूल से लौट रहे छात्र पर हमला, ट्यूशन टीचर पर लगा साजिश का आरोप
#
वासेपुर में गैंगस्टर प्रिंस खान के घर कुर्की-जप्ती, गुर्गों और सहयोगियों पर भी कार्रवाई तेज
#
लजारपुर में प्रेम प्रसंग से नाराज़ युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, पुलिस ने बचाई जान
#
ट्रक चालक की ग्रामीणों ने की पिटाई, एससी/एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग