Date: 08/10/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मेरा बेटा देशभक्त था, मुझे पैसे-नौकरी का लालच नहीं” — भरत तिवारी की मां ने सरकार से मांगा न्याय
8/16/2026 5:04:12 PM IST
97
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara :
भोजपुर के शाहपुर प्रखंड के बिलौटी गांव में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी की मां आशा देवी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के ऐलान के बाद अपनी बात रखी है। आशा देवी ने कहा कि उन्हें आर्थिक मदद या नौकरी का लालच नहीं है। उनकी मांग सिर्फ इतनी है कि मामले में नामजद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए और अदालत से उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिले। भरत तिवारी की मां आशा देवी ने भावुक होते हुए कहा कि उनका बेटा देशभक्त था और लोगों के लिए जीता था। उन्होंने कहा, “मेरा बेटा लोगन खातिर जियत रहल, उहे लोगन खातिर आज शहीद हो गइल बा।” आशा देवी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भरोसा जताते हुए सरकार से मांग की उनके बेटे भरत तिवारी को शहीद का दर्जा दिया जाए। साथ ही उन्होंने विस्थापित परिवारों के लिए उचित व्यवस्था करने और उन्हें सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।
सीएम के ऐलान के बाद मां ने रखा पक्ष:
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में चल रही न्यायिक जांच की अंतरिम रिपोर्ट सरकार को सौंपे जाने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए भरत तिवारी के परिवार को आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया था। इसके बाद भरत की मां ने सरकार के सामने अपना पक्ष रखा।
दो हजार से अधिक लोगों ने दर्ज कराई प्राथमिकी:
इधर, भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में एसडीएम, एसडीपीओ समेत अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ अब तक दो हजार से अधिक लोगों द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराने की बात सामने आई है। वहीं, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के पटना कार्यालय में भरत तिवारी की मां आशा देवी ने संबंधित फाइलों पर हस्ताक्षर किए हैं।
आशा देवी की मांग:
भरत तिवारी की मां का कहना है कि उन्हें किसी आर्थिक मुआवजे से ज्यादा अपने बेटे के लिए न्याय चाहिए। अब उनकी नजर सरकार की अगली कार्रवाई और न्यायिक प्रक्रिया पर टिकी है।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
प्रोजेक्ट प्रज्ञान’ से NEET-JEE की मुफ्त तैयारी उपायुक्त ने लिया कक्षा संचालन का जायजा...
#
असंगठित मजदूरों ने रोका माइंस का काम,कोल डम्प में कोयला आपूर्ति नहीं होने से आक्रोशित.....
#
स्टेशन पर RPF जवान की तत्परता से बची दिव्यांग यात्री की जान, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुआ हादसा....
#
डुमरिया एकलव्य विद्यालय में शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित, दुखनी सोरेन ने उपायुक्त से की जल्द समाधान की मांग....
#
IIT (ISM) में ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ का आयोजन, ढुल्लू महतो बोले- स्टार्टअप से युवा बनें रोजगारदाता.....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कोलकाता से योग का संदेश, विकास को नई रफ्तार: प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा कार्यक्रम
#
झमाझम बारिश में जलमग्न हुआ वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, पुराने से नये परिसर तक भरा पानी,छात्र-शिक्षक और कर्मचारी परेशान
#
एक माह से ठप पड़ा संपत्ति निबंधन कार्य पकड़ा तूल,भाजपा नेता मुकेश पांडेय के राज्यपाल के प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी को सौंपा ज्ञापन, कहा….
#
बिहार में विवाहिता की मौत, पति पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप
#
मेरा बेटा देशभक्त था, मुझे पैसे-नौकरी का लालच नहीं” — भरत तिवारी की मां ने सरकार से मांगा न्याय