Date: 08/10/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
प्रोजेक्ट प्रज्ञान’ से NEET-JEE की मुफ्त तैयारी उपायुक्त ने लिया कक्षा संचालन का जायजा...
10/7/2026 6:23:53 PM IST
56
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara :
जामताड़ा उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी आलोक कुमार द्वारा मुख्यमंत्री जिला उत्कृष्ट विद्यालय, जामताड़ा में जिला प्रशासन के अभिनव पहल "प्रोजेक्ट प्रज्ञान" के तहत नीट एवं जेईई की निःशुल्क तैयारियों को लेकर संचालित ऑफलाइन कक्षाओं के संचालन स्थल का जायजा लिया गया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त आलोक कुमार ने कक्षा संचालन स्थल का जायजा लेते हुए बैठने के लिए पर्याप्त डेस्क आदि की व्यवस्था के अलावा कक्षा संचालन से जुड़े बिंदुओं पर जानकारी ली। उन्होंने संबंधित शिक्षकों से नियमित रूप से कक्षा का सुचारू रूप से संचालन करने एवं इससे जरूरी अन्य जरूरी दिशा निर्देश दिया। वहीं उन्होंने चयनित छात्र छात्राओं से संवाद कर विशेषज्ञ एवं अनुभवी शिक्षकों के द्वारा कराई जा रही तैयारियों के संदर्भ में फीडबैक प्राप्त किया एवं विषय की समझ की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से कहा कि खूब मन लगाकर पढ़ाई करें, जिस कॉन्सेप्ट को समझने में कठिनाई हो, उसे निःसंकोच शिक्षक से पूछें। उन्होंने बच्चों से लक्ष्य को केंद्रित करते हुए लगातार एवं कठिन परिश्रम करने एवं सफलता प्राप्त करने एवं परिवार, जिला एवं राज्य का मान बढ़ाने हेतु प्रोत्साहित किया। इस संबंध में उपायुक्त आलोक कुमार ने कहा कि जामताड़ा के प्रतिभावान विद्यार्थियों को अपने ही जिले में प्रतिष्ठित संस्थानों के विषय विशेषज्ञ शिक्षकों के द्वारा निःशुल्क तैयारी, उचित मार्गदर्शन और आगे बढ़ने का अवसर मिले, ताकि उनकी प्रतिभा संसाधनों के अभाव में सीमित न रह जाए। इसी दिशा में यह पहल की गई है। हमारा प्रयास है कि आने वाले समय में यहां के बच्चे भी आईआईटी जेईई एवं नीट जैसी परीक्षाओं को क्रेक कर अपने सुनहरे सपने को साकार करें उल्लेखनीय है कि उपायुक्त , जामताड़ा के पहल से डीएमएफटी योजना के अंतर्गत संचालित प्रोजेक्ट प्रज्ञान के तहत आईआईटी जेईई एवं नीट की तैयारी के लिए विगत 28 सितंबर 2026 से जे०बी०सी० जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, जामताड़ा में प्रत्येक कार्यदिवस अपराह्न 04:00 बजे से 06:00 बजे तक ऑफलाइन कक्षाएं संचालित की जा रही हैं।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
असंगठित मजदूरों ने रोका माइंस का काम,कोल डम्प में कोयला आपूर्ति नहीं होने से आक्रोशित.....
#
स्टेशन पर RPF जवान की तत्परता से बची दिव्यांग यात्री की जान, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुआ हादसा....
#
डुमरिया एकलव्य विद्यालय में शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित, दुखनी सोरेन ने उपायुक्त से की जल्द समाधान की मांग....
#
IIT (ISM) में ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ का आयोजन, ढुल्लू महतो बोले- स्टार्टअप से युवा बनें रोजगारदाता.....
#
नवोदय विद्यालय जामताड़ा में कला का महाकुंभ, देशभर के छात्र दिखाएंगे प्रतिभा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
झमाझम बारिश में जलमग्न हुआ वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, पुराने से नये परिसर तक भरा पानी,छात्र-शिक्षक और कर्मचारी परेशान
#
एक माह से ठप पड़ा संपत्ति निबंधन कार्य पकड़ा तूल,भाजपा नेता मुकेश पांडेय के राज्यपाल के प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी को सौंपा ज्ञापन, कहा….
#
कोलकाता से योग का संदेश, विकास को नई रफ्तार: प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा कार्यक्रम
#
बिहार में विवाहिता की मौत, पति पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप
#
मेरा बेटा देशभक्त था, मुझे पैसे-नौकरी का लालच नहीं” — भरत तिवारी की मां ने सरकार से मांगा न्याय