Date: 16/09/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

ओडिशा से जमशेदपुर जा रहा 11 किलो गांजा पकड़ा गया, तीन तस्कर गिरफ्तार

8/16/2026 5:04:12 PM IST

84
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम के गालुडीह थाना क्षेत्र से बड़ी खबर है। पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 11 किलो गांजा बरामद किया है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से गांजा के अलावा एक ग्लैमर मोटरसाइकिल और हेलमेट भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 15 अगस्त को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग ओडिशा से मोटरसाइकिल के जरिए गांजा लेकर गालुडीह होते हुए जमशेदपुर की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने गालुडीह बराज के पास कैनाल रोड पर घेराबंदी की। इसी दौरान ग्लैमर मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्धों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास से करीब 11 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से रमेश कुमार सिंह, श्याम नाथ राय और बाबुलाल यादव को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीनों के गांजा के अवैध कारोबार से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
 
मामले में गालुडीह थाना कांड संख्या 17/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने BNS और NDPS एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामद सामान में करीब 11 किलो गांजा, ग्लैमर मोटरसाइकिल और एक हेलमेट शामिल है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के जरिए गांजा तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम मिश्रा की रिपोर्ट