Date: 30/09/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
रांची पहुंचीं कुनिका सदानंद, छात्र आंदोलन पर दिया बड़ा बयान
8/16/2026 5:04:12 PM IST
98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi :
रांची पहुंचीं टीवी जगत की जानी-मानी कलाकार और अधिवक्ता कुनिका सदानंद ने झारखंड में आंदोलनरत छात्रों और अभ्यर्थियों के मुद्दे पर अपनी राय रखी।
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जिन युवाओं को नौकरी की जरूरत है और उन्हें रोजगार नहीं मिल रहा, तो इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए। एक कार्यक्रम में शामिल होने रांची पहुंचीं कुनिका सदानंद ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि छात्रों और अभ्यर्थियों की समस्याओं को गंभीरता से समझने और उनके समाधान की जरूरत है। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को अवसर मिलना चाहिए और इसके लिए व्यवस्था की जवाबदेही तय होनी चाहिए।
वहीं, कुनिका सदानंद ने झारखंड की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि झारखंड का मौसम और यहां का खान-पान उन्हें काफी पसंद है। रांची पहुंचने पर उन्होंने राज्य को लेकर अपनी सकारात्मक राय साझा की। कुनिका सदानंद का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब झारखंड में छात्र और अभ्यर्थी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। ऐसे में उनके बयान को छात्रों के मुद्दों के समर्थन के तौर पर देखा जा रहा है।
रांची से कोयलांचल लाइव के लिए प्रशांत जयवर्धन की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बिंदल मॉल फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, छत्तीसगढ़ से 4 साजिशकर्ता गिरफ्तार,एसएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरी घटना की जानकारी दी...
#
750 करोड़ के कथित GST फर्जीवाड़े पर ED की बड़ी कार्रवाई, कारोबारी के कई ठिकानों पर छापेमारी , मचा हड़कंप....
#
डोभो पुल पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 किलो गांजा और 5.19 लाख रुपये नकद बरामद; नशे के कारोबार में मचा हड़कंप.....
#
आरा स्थित कृष्ण कला भवन में और पटना सहित कई ठिकानों पर EOU की छापेमारी से मचा हड़कंप....
#
पुलिस चेकिंग से भागी तेज रफ्तार कार के फटे दोनों टायर, 2 युवक-2 युवतियां हिरासत में; शराब और हॉकी समेत सामान बरामद....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
झारखंड के तीस लाख के इनामी टीपीसी कमांडर बृजेश गंझू पुलिस इनकाउंटर में हुआ ढेर,मुठभेड़ में डीएसपी और हेड कांस्टेबल की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली
#
साधु बनकर महिला से ठगी, ग्रामीणों ने तीन युवकों को दबोचा
#
बिहार में आज भी गुंडा राज ? ,जमीन विवाद में तीन युवकों को लाठी-डंडों से बेरहमी से बिहार के गुंडे ने की पिटाई ,वीडियो हुआ वायरल
#
रांची पहुंचीं कुनिका सदानंद, छात्र आंदोलन पर दिया बड़ा बयान
#
किडनी केयर हॉस्पिटल में हंगामा, करंट से झुलसे कर्मी के इलाज के लिए मुआवजे की मांग,परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाया आरोप,कहा ...