Date: 18/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
अशोक धाम भगदड़ हादसे में मौतों पर मंत्री संतोष सुमन ने जताया दुख, कहा- अफवाहों से बचने की जरूरत
8/17/2026 2:35:02 PM IST
45
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
गया: लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में भगदड़ की घटना में 8 लोगों की मौत पर बिहार सरकार के लघु एवं सूक्ष्म उद्योग मंत्री डॉ. संतोष सुमन ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। गया में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने घटना को बेहद दुखद बताया और मृतकों के परिजनों तथा घायलों के प्रति संवेदना जताई। डॉ. संतोष सुमन ने कहा कि श्रद्धालुओं को आस्था के साथ सतर्कता भी बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भीड़भाड़ वाले धार्मिक स्थलों पर अफवाहों से बचना बेहद जरूरी है, क्योंकि अफवाह के कारण भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मंत्री ने कहा कि अशोक धाम में भगदड़ के दौरान करंट लगने की अफवाह की बात भी सामने आई थी। ऐसी अफवाहों से लोगों को बचने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और ऐसे में सभी को संयम और सतर्कता के साथ आगे बढ़ना चाहिए। डॉ. संतोष सुमन ने कहा कि सरकार, पार्टी और उनकी ओर से हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की जा रही है। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है।
कोयलांचल लाइव के लिए गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सावन की तीसरी सोमवारी पर जमशेदपुर में आस्था का सैलाब, गंगाजल से हुआ भगवान शिव का जलाभिषेक
#
स्वतंत्रता दिवस पर CM सोरेन ने छात्रों को दिया संदेश, कहा JPSC केस में होगा न्याय
#
‘हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा’ का संदेश, बच्चों में तिरंगा बांटकर रागिनी सिंह ने बढ़ाया उत्साह
#
MMDR संशोधन विधेयक 2026 पर दीपिका पांडेय सिंह का हमला, बोलीं- ‘झारखंड के लिए आर्थिक चोट, हर स्तर पर होगा विरोध’
#
लाठीचार्ज और आंसू गैस पर जताई नाराजगी, CBI जांच की मांग को लेकर भाजपा ने छात्रों के समर्थन का किया ऐलान
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बीसीसीएल पर 28 एकड़ सरकारी-रैयती जमीन अतिक्रमण का आरोप, टाउनशिप में बने जीएम बंगले और सैकड़ों क्वार्टर जांच के घेरे में
#
हिमांशु सिंह हत्याकांड: नामजद आरोपी राहुल दुबे ने बिष्टुपुर थाना में किया सरेंडर
#
DMTF की बड़ी कार्रवाई: एना और कतरास कोलियरी में 40 वाहन जब्त, जांच के बाद होगी कानूनी प्रक्रिया
#
एसटीएफ जवान के सर्विस रिवाल्वर से चली गोली, पुलिस महकामे में पसरा मातम
#
सदर अस्पताल में कार्य कर रहे मजदूर अचानक छत से गिरा, पटना रेफर