Date: 20/08/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पाथरडीह न्यू वाशरी निर्माण स्थल पर वेल्डिंग मशीन फटी, तीन मजदूर झुलसे, सुरक्षा मानकों को लेकर आरके कंस्ट्रक्शन पर उठे सवाल ?

8/20/2026 12:52:06 PM IST

78
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jharia : पाथरडीह कोल वाशरी में न्यू वाशरी निर्माण के दौरान मशीन फटने से तीन मजदूरों के झुलसने की सूचना है।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, पाथरडीह में मेसर्स एसीबीआई लिमिटेड की ओर से न्यू वाशरी का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसी निर्माण कार्य के दौरान मेसर्स आरके कंस्ट्रक्शन के कार्यालय निर्माण स्थल पर सुबह करीब 9 बजे वेल्डिंग मशीन अचानक फट गई।
बताया जा रहा है कि हादसे के समय मौके पर मजदूर काम कर रहे थे। घटना में दिलीप यादव, अमर महतो और बद्री रवानी के झुलसने की सूचना है। हादसे के बाद सभी घायलों को तत्काल चासनाला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहा से घायलों की स्थिति को देखते हुए दिलीप यादव और अमर महतो को बेहतर इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, धनबाद रेफर किया गया है। वहीं, बद्री रवानी का इलाज चासनाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।घटना के बाद निर्माण स्थल पर  सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। । आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पर्याप्त पालन नहीं किया जा रहा था। 
 
झरिया से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम् पांडेय की रिपोर्ट