Date: 20/08/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जामाडोबा गोलीकांड का हुआ खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
5/31/2026 2:54:13 PM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad: धनबाद के झरिया स्थित जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जामाडोबा डुमरी नंबर-2 में हुई गोलीबारी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। रविवार को सिंदरी एसडीपीओ प्रकाश चंद महतो ने प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी। एसडीपीओ ने बताया कि 29 मई को डुमरी नंबर-2 निवासी 28 वर्षीय रिक्की सिंह को आपसी विवाद के दौरान गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। घटना के बाद घायल की पत्नी चंदा कौर के आवेदन पर जोड़ापोखर थाना में कांड संख्या 64/26 दर्ज किया गया। मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिंदरी एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच करते हुए दो आरोपियों नानक सिंह और आरिफ अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घटना में प्रयुक्त दोनों बजाज पल्सर 220 मोटरसाइकिलें बोकारो स्टील रेलवे स्टेशन क्षेत्र से बरामद की गईं। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे हर्ष सिंह और गौरव सिंह के साथ रिक्की सिंह के घर के पास रखे रोपवे केबल को उठाने गए थे। इसी दौरान रिक्की सिंह और उसके भाई विजय उर्फ दारा सिंह के साथ विवाद हो गया, जो गाली-गलौज और मारपीट में बदल गया। विवाद बढ़ने पर जामाडोबा पेट्रोल पंप के समीप हर्ष सिंह ने रिक्की सिंह पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि पूर्व में रिक्की सिंह और उसके दोनों भाई गौरव सिंह उर्फ गोपु के साथ मिलकर आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे थे। हालांकि वर्तमान विवाद की वास्तविक वजह और पूरे आपराधिक नेटवर्क की पुलिस गहराई से जांच कर रही है।
कोयलांचल लाइव के लिए धनबाद से दीपक की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
कुमारधुबी स्टेशन पर शुरू हुई दो पालियों में टिकट आरक्षण सुविधा, यात्रियों में खुशी,सांसद ढुलू महतो की पहल पर मिली मंजूरी.....
#
नियुक्त कर्मियों को हटाने पर हाईकोर्ट की रोक, JPSC-फूड सेफ्टी ऑफिसर नियुक्ति रद्द करने का आदेश थमा
#
मुंगेर में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था का असर, 16 दिनों में सिर्फ 5 दस्तावेजों का निबंधन
#
पाथरडीह न्यू वाशरी निर्माण स्थल पर वेल्डिंग मशीन फटी, तीन मजदूर झुलसे, सुरक्षा मानकों को लेकर आरके कंस्ट्रक्शन पर उठे सवाल ?
#
भूतही नदी पर बनी पुलिया तीसरी बार बह गई पुलिया, 12 गांवों का संपर्क टूटा,साइकिल सवार ग्रामीण भी ...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जामाडोबा गोलीकांड का हुआ खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
#
डार्विन टेस्ट में हसन महमूद का कहर, 6 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को 198 पर समेटा
#
हेरोईन तस्करी के मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी को 12 वर्ष का कठोर कारावास
#
महिला हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की बड़ी चुनौती, कप्तान सलीमा टेटे पर नजरें
#
14 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगी ‘आवारापन 2’ और ‘बंटवारा 1947’