Date: 20/08/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
कुमारधुबी स्टेशन पर शुरू हुई दो पालियों में टिकट आरक्षण सुविधा, यात्रियों में खुशी,सांसद ढुलू महतो की पहल पर मिली मंजूरी.....
8/20/2026 12:52:06 PM IST
18
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :-
धनबाद जिले के कुमारधुबी क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। कुमारधुबी रेलवे स्टेशन पर अब टिकट आरक्षण काउंटर दो पालियों में संचालित होगा। गुरुवार से यात्रियों को सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक टिकट आरक्षण और कैंसिलेशन की सुविधा मिलने लगी है। लंबे समय से चली आ रही यात्रियों की मांग पूरी होने पर स्थानीय लोगों ने धनबाद सांसद ढुलू महतो के प्रति आभार जताया है।
अब तक कुमारधुबी रेलवे स्टेशन पर पीआरएस यानी पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम काउंटर केवल सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही खुलता था। इसके बाद टिकट आरक्षण या कैंसिलेशन कराने के लिए लोगों को बराकर सहित दूसरे स्टेशनों का रुख करना पड़ता था।
लेकिन अब दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक भी आरक्षण काउंटर खुलने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे न सिर्फ क्षेत्रवासियों की परेशानी कम होगी, बल्कि कुमारधुबी स्टेशन के राजस्व में भी बढ़ोतरी की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि धनबाद सांसद ढुलू महतो की पहल पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आरक्षण काउंटर को दो पालियों में संचालित करने की स्वीकृति दी थी। इसके बाद आसनसोल रेल मंडल प्रबंधक संग्रह मौर्य की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया गया। हाल ही में भाजपा नेता अशोक मंडल, जय प्रकाश सिंह और चिरकुंडा नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी ने भी आसनसोल डीआरएम से मुलाकात कर सांसद का पत्र सौंपा था। वहीं कुमारधुबी रेलवे स्टेशन के विकास को लेकर भी काम तेज होने की उम्मीद है। स्टेशन को अमृत भारत योजना के तहत विकसित किया जा रहा है। करीब 17 करोड़ रुपये की लागत से यहां फुट ओवर ब्रिज, लिफ्ट, नई स्टेशन बिल्डिंग और स्टेशन रोड के निर्माण की योजना है। गतिशक्ति के माध्यम से सर्वे भी किया जा चुका है और स्टेशन का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। कुल मिलाकर कुमारधुबी स्टेशन पर सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक आरक्षण सुविधा शुरू होने से हजारों रेल यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से चली आ रही उनकी मांग अब पूरी हो गई है और इससे कुमारधुबी क्षेत्र के रेल यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
नियुक्त कर्मियों को हटाने पर हाईकोर्ट की रोक, JPSC-फूड सेफ्टी ऑफिसर नियुक्ति रद्द करने का आदेश थमा
#
मुंगेर में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था का असर, 16 दिनों में सिर्फ 5 दस्तावेजों का निबंधन
#
पाथरडीह न्यू वाशरी निर्माण स्थल पर वेल्डिंग मशीन फटी, तीन मजदूर झुलसे, सुरक्षा मानकों को लेकर आरके कंस्ट्रक्शन पर उठे सवाल ?
#
भूतही नदी पर बनी पुलिया तीसरी बार बह गई पुलिया, 12 गांवों का संपर्क टूटा,साइकिल सवार ग्रामीण भी ...
#
विश्वविद्यालय में छात्रों का हंगामा, आंतरिक परीक्षा में पैसे मांगने का आरोप
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जामाडोबा गोलीकांड का हुआ खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
#
डार्विन टेस्ट में हसन महमूद का कहर, 6 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को 198 पर समेटा
#
महिला हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की बड़ी चुनौती, कप्तान सलीमा टेटे पर नजरें
#
हेरोईन तस्करी के मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी को 12 वर्ष का कठोर कारावास
#
14 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगी ‘आवारापन 2’ और ‘बंटवारा 1947’