Date: 23/08/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 विधान परिषद सभापति से मुलाकात, कॉलेजों के आसपास पुलिस गश्ती की मांग

8/22/2026 4:15:17 PM IST

22
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara ;  आरा परिसदन में बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह से अभिभावकों ने  मुलाकात कर कई समस्या को रखा। इस दौरान उन्होंने सभापति श्री सिंह को अपना अभिभावक बताते हुए कहा कि वे हर सुख-दुःख में हमेशा साथ खड़े रहते हैं। सावन के पवित्र महीने में उनका आशीर्वाद प्राप्त होना अपने लिए सौभाग्य की बात बताया। मुलाकात के दौरान उन्होंने भोजपुर के नवपदस्थ जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा एवं पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित से आरा मुख्यालय स्थित कॉलेजों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष आग्रह किया। उन्होंने कहा कि शहर के सभी प्रमुख कॉलेजों में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक पुलिस गश्ती की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि कॉलेज आने-जाने वाली छात्राओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और वे सुरक्षित माहौल में अपनी पढ़ाई कर सकें। इस पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने उनकी बातों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई और इस दिशा में विशेष ध्यान देने का आश्वासन दिया।
 
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट