Date: 23/08/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल पर हमले के विरोध में हल्दीपोखर बंद, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

8/23/2026 12:37:26 PM IST

13
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

जमशेदपुर: जिला परिषद सदस्य और भाजपा नेता सूरज मंडल पर हुए हमले के विरोध में हल्दीपोखर की सभी दुकानें बंद रहीं। स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। बताया जा रहा है कि 17 तारीख की सुबह करीब 2 से 3 बजे सूरज मंडल अपने परिवार और साथियों के साथ हरिणा मुक्तेश्वर धाम पूजा के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पल्ली मंगल के पास कुछ अज्ञात युवकों द्वारा अभद्र टिप्पणी और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया। सूरज मंडल और उनके साथियों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद अज्ञात युवकों ने कथित तौर पर उन पर हमला कर दिया। घटना में सूरज मंडल और उनके साथी घायल हो गए। अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। वहीं, विरोध में हल्दीपोखर के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। सूरज मंडल ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए स्थानीय लोगों और दुकानदारों से मिले समर्थन के लिए आभार जताया।

 

 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट