Date: 23/08/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार और चोरी की बाइक के साथ छह युवक गिरफ्तार
8/23/2026 5:05:09 PM IST
61
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
धनबाद :-
धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र में पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा गोली बरामद की है। इसके साथ ही चोरी की एक मोटरसाइकिल समेत दो बाइक भी पुलिस ने जब्त की हैं। दरअसल, 22 अगस्त की रात करीब 3:30 बजे कला संगम मनईटांड़ के पास पुलिस गश्ती कर रही थी। इसी दौरान दो मोटरसाइकिल पर सवार छह लोग पुलिस वाहन को देखकर भागने लगे। संदेह होने पर पुलिस ने उनका पीछा किया और गांधी नगर शिव मंदिर के पास सीटी हाक्स के सहयोग से सभी को घेरकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आजाद आलम के पास कमर में खोसा हुआ देशी कट्टा और मुकेश कुमार के पैंट की जेब से एक जिंदा गोली बरामद हुई। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि एक बाइक आरोपियों की है, जबकि दूसरी हीरो ग्लैमर बाइक मटकुरिया से चोरी की गई थी। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आजाद आलम ने बताया कि हथियार उसे जग्गु पासवान ने दिया था और सभी चोरी की नीयत से घूम रहे थे। आजाद की निशानदेही पर पुलिस ने जग्गु पासवान को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में हथियार, गोली और दोनों मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया है और गिरफ्तार आरोपियों से आगे की पूछताछ की जा रही है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
दावा-आपत्ति और सुनवाई की प्रक्रिया को लेकर बैठक, SDO अनंत कुमार ने अधिकारियों को समझाई जिम्मेदारी
#
गया रेलवे स्टेशन पर 10 लाख से ज्यादा कैश बरामद, चेकिंग में संदिग्ध व्यक्ति पकड़ा गया
#
जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल पर हमले के विरोध में हल्दीपोखर बंद, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
#
विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का परिजनों ने लगाया आरोप
#
जमीनी विवाद में जमकर हुई मारपीट तीन महिलाएं घायल, घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे मंत्रीसंजय पासवान
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
महुली गंगा घाट पर स्नान के दौरान वृद्ध महिला की डूबने से मौत
#
बिलौटी कांड: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, न्याय की उठाई मांग
#
बारिश में भी नहीं डिगी आस्था, एक साथ निकलीं मां मनसा की 30 प्रतिमाएं
#
ऑपरेशन मुस्कान के तहत चोरी हुई 107 मोबाइल को एसएसपी ने मोबाइल मालिकों को सौपा
#
अमित शाह का एफसीआरए कानून: विदेशी फंडिंग पर लगाम और भारत विरोधी ताकतों का निशाना