Date: 24/08/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
कर्म ज्योति ने नुक्कड़ नाटक और स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम से दिया पर्यावरण व शिक्षा का संदेश
8/24/2026 6:25:47 PM IST
11
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
धनबाद :
आज आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के सेंटर ऑफ सोसाइटल मिशन (सीएसएम) के अंतर्गत संचालित सामाजिक पहल कर्म ज्योति ने हाल ही में पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों को लेकर दो विशेष कार्यक्रम आयोजित किए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों और बच्चों में प्रकृति संरक्षण, देशभक्ति, रचनात्मकता और शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। 14 अगस्त को संस्थान की सेंट्रल लाइब्रेरी के निकट कर्म ज्योति द्वारा “आखिरी पेड़” शीर्षक से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कक्षा 9 और 10 के उत्साही विद्यार्थियों ने संवाद, अभिनय, भाव-भंगिमाओं और दर्शकों के साथ सीधे संवाद के जरिए पेड़ों की अंधाधुंध कटाई तथा पर्यावरण के लगातार हो रहे नुकसान के गंभीर परिणामों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। खुले परिसर में हुए इस नाटक को छात्रों, शिक्षकों और संस्थान के अन्य सदस्यों ने देखा।
प्रस्तुति में यह संदेश प्रमुखता से उभरा कि पर्यावरण और पेड़ों की रक्षा केवल सरकार या पर्यावरण संगठनों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर व्यक्ति का सामूहिक दायित्व है। इसके अगले दिन, 15 अगस्त को कर्म ज्योति ने हिंदू मिशन अनाथालय, धनबाद में बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत तिरंगा फहराने से हुई, जिसके बाद बच्चों के बीच मिठाइयां बांटी गईं। इस अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने भारत, देशभक्ति, आजादी और राष्ट्रीय भावना से जुड़े विषयों पर अपनी रचनात्मकता दिखाई। उत्कृष्ट प्रतिभागी को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों के बीच कॉपियां और पेन वितरित किए गए, ताकि उनकी पढ़ाई को प्रोत्साहन मिल सके। उल्लेखनीय है कि आईआईटी (आईएसएम) धनबाद का सेंटर ऑफ सोसाइटल मिशन (सीएसएम) संस्थान को समाज और स्थानीय समुदायों से जोड़ते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक और सतत विकास से जुड़े सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देता है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
महिला फुटबॉल को बढ़ावा देने की पहल, वार्षिक आम सभा में ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने पर चर्चा
#
B.Sc Nursing छात्रों का फूटा गुस्सा, रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाकर सड़क जाम
#
मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया तेज, SIR के तहत दावे-आपत्तियों पर हो रही सुनवाई
#
सड़क काटने के विरोध में भौंरा बाजार बंद, ग्रामीणों ने परियोजनाओं का काम कराया ठप; सड़क की मांग पर अड़े लोग
#
सावन की अंतिम सोमवारी पर बाबा भूतनाथ के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, महाकाल की तर्ज पर हुई भव्य आरती
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
शांति समिति की बैठक में प्रशासन और ग्रामीणों ने लिया संकल्प,भाईचारे के साथ रहने पर बनी सहमति
#
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं सोनाक्षी सिन्हा, शेयर की प्रदर्शन की तस्वीरें
#
13वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर जमशेदपुर में होगा भव्य आयोजन, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार होंगे मुख्य अतिथि
#
कनाडा ने रचा इतिहास, राउंड ऑफ 16 में की शानदार एंट्री, दक्षिण अफ्रीका टूर्नामेंट से हुआ बाहर
#
जामताड़ा एनकाउंटर: जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर