Date: 20/06/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
शांति समिति की बैठक में प्रशासन और ग्रामीणों ने लिया संकल्प,भाईचारे के साथ रहने पर बनी सहमति
5/31/2026 12:36:59 PM IST
37
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र के मोहनाद गांव में प्रतिबंधित मांस को लेकर उपजा तनाव अब पूरी तरह समाप्त हो गया है। जिला प्रशासन और पुलिस की पहल पर आयोजित शांति समिति की बैठक में दोनों समुदायों के लोगों ने हिस्सा लिया और आपसी भाईचारे के साथ रहने का संकल्प लिया। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिससे गांव में सामान्य स्थिति बहाल हो गई है। दरअसल, बीते शुक्रवार को मोहनाद गांव में प्रतिबंधित मांस की तस्करी की सूचना मिलने के बाद दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया था। स्थिति धीरे-धीरे तनावपूर्ण हो गई और मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को मौके पर पहुंचकर हस्तक्षेप करना पड़ा। ग्रामीणों द्वारा आरोपियों का चेहरा दिखाने की मांग को लेकर हंगामा हुआ और कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। हालात बिगड़ते देख पुलिस को आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग और लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बाद पूरे इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। तनाव को स्थायी रूप से खत्म करने के उद्देश्य से मोहनाद स्कूल परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, दोनों समुदायों के लोगों और ग्रामीणों ने भाग लिया। चर्चा के दौरान गांव में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने पर सहमति बनी। ग्रामीणों ने एक स्वर में गांव के भीतर प्रतिबंधित पशु से जुड़े किसी भी अवैध कार्य पर पूर्ण रोक लगाने का भरोसा दिया। साथ ही सुरक्षा कारणों से गांव से बाहर भेजे गए परिवार को सुरक्षित तरीके से वापस लाने और उन्हें सामान्य जीवन से जोड़ने पर भी सहमति बनी। प्रशासन ने कहा कि शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। ग्रामीणों के सकारात्मक सहयोग और प्रशासन की सक्रिय पहल से एक बड़े विवाद का शांतिपूर्ण समाधान निकल सका है। फिलहाल मोहनाद गांव समेत पूरे बरवाटांड पंचायत क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह सामान्य और शांतिपूर्ण बनी हुई है।
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए संजना सिंह की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सड़क हादसों पर लगाम की तैयारी में जुटा प्रशासन,डीसी और एसएसपी ने अवैध कट बंद करने का दिया निर्देश
#
बिलौटी कांड पर कांग्रेस हुआ गरम जिलाध्यक्ष श्रीधर तिवारी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर लगाया बड़ा आरोप, कहा...
#
अनुबंध व आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों का धरना, 14 सूत्री मांगों को लेकर सरकार को दी चेतावनी
#
चापापुर OCP की ब्लास्टिंग से धंसी सड़क, ग्रामीणों ने ठप कराया खनन कार्य
#
युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी ! प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत ₹15,000 तक का लाभ
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भारत-अमेरिका संबंधों पर अहम कूटनीतिक बैठक, वैश्विक सुरक्षा पर दोनों देशों का साझा रुख
#
स्वास्थ्य उपकरणों रखरखाव के लिए बिहार सरकार ने दी हरी झंडी , पहली किस्त के रूप में 13.20 करोड़ रुपये स्वीकृत
#
अंतरधार्मिक विवाह बना चर्चा का विषय, प्रेमी युगल ने हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी।
#
पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, लेकिन 4 साल के उच्चतम स्तर पर; आम जनता पर बढ़ा बोझ
#
प्रदूषण नियंत्रण, नियोजन सहित कई मांगो को लेकर पार्षद ने नेतृत्वके आउटसोर्सिंग का हुआ चक्का जाम