Date: 30/08/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

राष्ट्रीय खेल दिवस पर स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपी वर्कशॉप, खिलाड़ियों को चोट से बचाव के दिए टिप्स

8/29/2026 1:02:45 PM IST

21
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जामताड़ा: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खिलाड़ियों को चोट से बचाव और बेहतर प्रदर्शन के लिए ‘रिहैब: स्पोर्ट्स रिहैबिलिटेशन एवं परफॉर्मेंस प्रोग्राम’ के तहत स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपी कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन हॉकी जामताड़ा और हीलिंग हैंड्स फिजियोथेरेपी सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। मुख्य अतिथि इंडियन हाई स्कूल के निदेशक एवं जामताड़ा जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष प्रदीप कुमार भैया ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए खिलाड़ियों को नियमित खेल गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। हॉकी जामताड़ा के महासचिव एवं स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. भास्कर चंद ने खिलाड़ियों को इंजरी प्रिवेंशन, वार्म-अप, स्ट्रेचिंग, रिहैबिलिटेशन, फिटनेस और रिकवरी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सही वार्म-अप और पर्याप्त रिकवरी से चोट के जोखिम को कम किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान आयोजित फ्रेंडशिप मैच में टीम ऑरेंज विजेता रही, जबकि बालिका वर्ग में टीम ग्रीन ने खिताब जीता। विजेता खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
 
कोयलांचल लाइव के लिए जामताड़ा से निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट