Date: 30/08/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 290 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद
6/23/2026 6:53:47 PM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
MUNGER: मुंगेर में शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुफस्सिल थाना पुलिस और आसूचना इकाई की संयुक्त कार्रवाई में बनौदा के पास एक ट्रक से करीब 290 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। शराब की खेप को खाली ट्रक में तिरपाल के नीचे बेहद शातिराना तरीके से छिपाकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से चालक समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। मुफस्सिल थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बरियारपुर के रास्ते श्रीकृष्ण सेतु की ओर शराब की बड़ी खेप भेजी जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर मुफस्सिल थाना पुलिस और आसूचना इकाई की टीम ने संयुक्त रूप से बनौदा के पास वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान एक संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। शुरुआती जांच में ट्रक पूरी तरह खाली दिखाई दिया, लेकिन जब पुलिस ने गहन तलाशी ली तो ट्रक को ऊपर से ढकने के लिय लगाए गए तिरपाल के नीचे तहखाना छिपाकर रखी गई अंग्रेजी शराब की खेप बरामद हुई। शराब के ऊपर एक और तिरपाल डालकर उसे छिपाने की कोशिश की गई थी ताकि किसी को शक न हो। पुलिस ने मौके से करीब 290 लीटर ( 93 कार्टून ) अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए ट्रक को जब्त कर लिया। वहीं चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पूर्णिया जिले के कसबा थाना क्षेत्र के बालसर गांव निवासी मो० सोनू और मो० मोअज्जम के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि भागलपुर में एक व्यक्ति ने उन्हें ट्रक सौंपा था और शराब की खेप को खगड़िया पहुंचाने का निर्देश दिया गया था। फिलहाल पुलिस शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
संथाली पेपर में 'आउट ऑफ सिलेबस' सवालों पर भड़के अभ्यर्थी, प्रदर्शन के बाद रांची कूच की चेतावनी। 'महुआ को संस्कृत में क्या कहते हैं?'................
....
#
आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में मैराथन दौड़ और खेल उत्साह के साथ मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस
#
धनबाद को मिली नई स्वास्थ्य सौगात, होमियो वर्ल्ड क्लीनिक का भव्य उद्घाटन
#
राष्ट्रीय खेल दिवस पर स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपी वर्कशॉप, खिलाड़ियों को चोट से बचाव के दिए टिप्स
#
रक्षाबंधन पर अनोखी परंपरा: बाहरदाढ़ी में पेड़ों को बांधी गई राखी, ग्रामीणों ने लिया जंगल बचाने का संकल्प
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
एंबुलेंस व्यवस्था की लापरवाही बनी मौत की वजह? घटना ने उठाए गंभीर सवाल
#
शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 271 अंक नीचे खुला
#
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 290 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद
#
भोजपुर की पीड़िया चित्रकारी को GI टैग से मिलेगा नया बाजार
#
सरकारी शिक्षक को आपराधियो ने मरी गोली ,मौके पर हुई मौत ,जाँच में जुटी पुलिस