Date: 02/09/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
भोजपुरी की आवाज होगी डिजिटल, डुमरांव में हुआ स्पीच डेटा का बड़ा संकलन
9/1/2026 4:48:58 PM IST
21
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara
: वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के अंतर्गत आने वाले डीके कॉलेज, डुमरांव में मंगलवार को भोजपुरी भाषा से संबंधित स्पीच डेटा संकलन का महत्वपूर्ण कार्य सम्पन्न हुआ। यह संकलन केंद्रीय भारतीय भाषा संस्थान (CIIL), मैसूरु की पहल के तहत भाषाई संसाधनों को समृद्ध करने के उद्देश्य से किया गया। भोजपुरी स्पीच डेटा संकलन का कार्य केंद्रीय भारतीय भाषा संस्थान, मैसूरु की भाषाविद् अंकिता तिवारी के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। इस दौरान भोजपुरी भाषा बोलने वाले प्रतिभागियों से उनकी मातृभाषा में विभिन्न विषयों पर बातचीत एवं भाषण के नमूने संकलित किए गए। संकलित डेटा का उपयोग भोजपुरी भाषा के अध्ययन, शोध तथा आधुनिक तकनीकी संसाधनों के विकास में किए जाने की उम्मीद है। भोजपुरी भारत की समृद्ध लोकभाषाओं में से एक है, जिसकी अपनी विशिष्ट शब्दावली, उच्चारण, लोक-संस्कृति और साहित्यिक परंपरा है। ऐसे में भोजपुरी के मौखिक स्वरूप को डिजिटल रूप में संरक्षित करने की दिशा में स्पीच डेटा संकलन को महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, वर्तमान समय में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), वॉयस रिकग्निशन, स्पीच-टू-टेक्स्ट और अन्य डिजिटल तकनीकों के विकास में भाषाई डेटा की अहम भूमिका है। भोजपुरी जैसी भाषाओं का पर्याप्त डिजिटल स्पीच डेटा उपलब्ध होने से आने वाले समय में मातृभाषा आधारित तकनीकी सुविधाओं के विकास का मार्ग भी प्रशस्त हो सकता है। डीके कॉलेज में हुए इस संकलन से स्थानीय स्तर पर भोजपुरी भाषा के प्रति जागरूकता बढ़ने के साथ-साथ विद्यार्थियों और युवाओं को अपनी मातृभाषा के संरक्षण एवं संवर्धन से जुड़ने का अवसर मिला। कॉलेज परिसर में आयोजित इस पहल को भोजपुरी भाषा के संरक्षण, दस्तावेजीकरण और डिजिटल युग में विस्तार की दिशा में एक सार्थक प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
नदियां उफान पर, रास्ते जलमग्न… जहानाबाद में मंडराया बाढ़ का खतरा
#
बेलगड़िया को धनबाद की सर्वश्रेष्ठ कॉलोनी बनाना केंद्र सरकार का संकल्प - तरुण कपूर
#
झरिया पुनर्वास में तेजी लाने की कवायद, बेलगड़िया शिफ्टिंग पर PM के सलाहकार की अहम बैठक
#
PM के सलाहकार तरुण कपूर ने मूनीडीह CBM परियोजना का किया निरीक्षण, गैस बिक्री को लेकर किया बड़ा ऐलान!
#
सोन नदी जल बंटवारे को लेकर बिहार और झारखंड के बीच हुआ एमओयू ,झारखंड को 2.00 एमएएफ मिलेगा पानी मिलेगा ।
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
“फांसी मंजूर, माफी नहीं!” बरवाअड्डा विवाद पर जयराम महतो का पुलिस एसोसिएशन को खुला चैलेंज
#
एच-1बी पर ट्रंप कैंप की नई चोट: अगर तीन साल का ब्रेक लगा, तो भारत के आईटी सपने, डॉलर और दिमाग—तीनों पर पड़ेगा असर
#
धनबाद को मिली नई स्वास्थ्य सौगात, होमियो वर्ल्ड क्लीनिक का भव्य उद्घाटन
#
कमर्शियल LPG हुआ सस्ता, घरेलू सिलेंडर के दाम रहे जस के तस
#
HIV को लेकर बड़ी चेतावनी : सड़क किनारे टैटू बनाने और नाक-कान छिदवाने से बढ़ सकता है संक्रमण का खतरा