Date: 04/11/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौत के बाद भड़का जनआक्रोश, पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ और पथराव
11/4/2026 11:55:06 AM IST
31
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद के झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग पर मंगलवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद जमकर बवाल हुआ। ऊपर कुल्ही के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 28 वर्षीय जहांगीर को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया। इस दौरान कई वाहनों के शीशे तोड़े गए और झरिया पुलिस के गश्ती वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई। हालात बिगड़ते देख पुलिस को पीछे हटना पड़ा। बाद में सिंदरी एसडीपीओ समेत कई थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। दरअसल, हादसा झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग पर ऊपर कुल्ही स्थित सिकंदर पटाखा दुकान के समीप हुआ। जानकारी के अनुसार धनसार की ओर से आ रहा ट्रक संख्या HR 58B 7375 कतरास मोड़ की ओर जा रही बाइक संख्या JH 10 DC 5595 को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार जहांगीर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भागने लगा, लेकिन इंदिरा चौक के समीप ट्रक अनियंत्रित होकर रामजी पंडित की गुमटी में जा घुसा। टक्कर से गुमटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, रामजी कुछ देर पहले ही दुकान बंद कर घर जा चुके थे, जिससे एक और बड़ा हादसा टल गया। इधर, जहांगीर की मौत की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। देखते ही देखते सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। उग्र भीड़ ने कई वाहनों के शीशे तोड़ दिए। मौके पर पहुंचे झरिया पुलिस के गश्ती दल के दो वाहनों को भी निशाना बनाया गया। हालात बिगड़ने पर पुलिसकर्मियों को अपने वाहन लेकर घटनास्थल से हटना पड़ा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सिंदरी एसडीपीओ के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाकर स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास किया। वहीं, लोग मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने और आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। मृतक जहांगीर बालू बंकर निवासी मोहम्मद जाकिर का पुत्र था। वह झरिया मेन रोड में डेंटिंग-पेंटिंग का काम करता था। परिवार में पत्नी और एक छोटा बच्चा है। बताया जाता है कि हादसे के वक्त उसकी पत्नी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने पश्चिम बंगाल स्थित अपने मायके गई हुई थी। जहांगीर ने रात तक घर लौटने की बात कही थी, लेकिन रास्ते में हुए इस हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। फिलहाल पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। हादसे के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
डबल मर्डर से सनसनी, मां-बेटे की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या, हथौड़े से भी किया गया वार
#
डोभी चेकपोस्ट पर पुलिस की कार्रवाई, स्कोडा कार से 144 बोतल शराब जब्त
#
रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, कॉन्ट्रैक्ट किलर गिरफ्तार दो शूटर अब भी फरार
#
शंकर मांझी हत्याकांड का खुलासा, दो लाख की सुपारी देकर कराई गई थी हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
#
केवाईसी अपडेट और क्रेडिट कार्ड के नाम पर ठगी, जामताड़ा में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार..
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
तीसरी बार सफल Leadless Pacemaker प्रत्यारोपण, शुभकामना हार्ट हॉस्पिटल ने हासिल की बड़ी उपलब्धि....
#
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे चकाई, एशिया के सबसे बड़े एथेनॉल प्लांट का किया निरीक्षण.....
#
लगतार हो रही बारिश के कारण स्वर्णरेखा व खरकाई नदियाँ उफान पर,मंडराया बाढ़ का खतरा, तटीय बस्तियों में घुसने लगा पानी, प्रसासन अलर्ट।
#
वंदे मातरम के 150 साल पूरे, झारखंड के कई जिलों में गूंजा सामूहिक गायन......
#
मलिक प्लाईवुड एंड डेवलोपर्स प्राइवेट लिमिटेड में रविवार देर रात चोरों ने ताला तोड़कर करीब पांच लाख के सामान और नकदी की चोरी ..