Date: 11/11/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

धनबाद में जूनियर क्रिकेट को मिला नया सहारा, तीन टूर्नामेंट के लिए प्रायोजक तय, परशुराम सिंह मेमोरियल के नाम हुआ टूर्नामेंट 

11/11/2026 3:15:25 PM IST

13
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :  धनबाद में युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में धनबाद क्रिकेट संघ ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। संघ के जूनियर ग्रुप के अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-19 वर्ग के लिए आयोजित होने वाले तीन नए ओपन टूर्नामेंट के प्रायोजक तय हो गए हैं। इन टूर्नामेंट का आयोजन अब स्वर्गीय परशुराम सिंह मेमोरियल के नाम से किया जाएगा।
 
इसको लेकर आज डीसीए अध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल संघ के वरीय सदस्य, क्रिकेट प्रेमी और व्यवसायी राजेश सिंह बम्मी से मुलाकात की। इस दौरान टूर्नामेंट के प्रायोजन को लेकर बातचीत हुई। राजेश सिंह ने प्रायोजन की सहमति देते हुए अपने दिवंगत पिता एवं अधिवक्ता रहे परशुराम सिंह की स्मृति में टूर्नामेंट आयोजित कराने का प्रस्ताव रखा। डीसीए ने इस सहयोग के लिए उनका आभार जताया।
वहीं, डीसीए ने अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के ट्रायल की तारीख भी घोषित कर दी है। ट्रायल आगामी 21 और 22 नवंबर को टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में आयोजित होगा। इसमें केवल वही खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे, जिन्होंने पहले ही ट्रायल के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है।
इस पहल से धनबाद के युवा क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिलेगा।
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क