Date: 02/09/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सड़क नहीं, गड्ढों का सफर! रंकिणी मंदिर से दमाकी पुल तक बदहाली
9/1/2026 4:48:58 PM IST
16
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur :
जादूगोड़ा के रंकिणी मंदिर एलिवेटेड कॉरिडोर और पोटका के दमाकी पुल की जर्जर सड़कें लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं। सड़क पर बने गड्ढों और टूटे हिस्सों के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि खराब सड़क की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। जादूगोड़ा स्थित रंकिणी मंदिर के पास बने एलिवेटेड कॉरिडोर की सड़क पिछले कई महीनों से बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और टूटे हिस्से के साथ धूल की समस्या भी बनी हुई है। इससे स्थानीय लोगों के अलावा वाहन चालकों और मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। लोगों के मुताबिक, सड़क की खराब स्थिति के कारण दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। वहीं, पोटका प्रखंड के दमाकी पुल की सड़क की स्थिति भी लंबे समय से खराब बताई जा रही है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं, जिससे वाहनों के आवागमन में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का दावा है कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और कुछ लोगों की जान भी जा चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की मरम्मत को लेकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दोनों सड़कों की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर जल्द सड़क की स्थिति नहीं सुधारी गई, तो वे बड़ा जन आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जेसीबी से पुष्पवर्षा, युवाओं के सवालों का भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने दिया जवाब
#
नौकरी में भ्रष्टाचार के खिलाफ देवेंद्र महतो की भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा धनबाद पहुंची
#
जयराम महतो को कोर्ट से लगा झटका, अग्रिम जमानत पर फैसला टला, गिरफ्तारी पर रोक से अदालत का इनकार...............
#
UGC कानून के विरोध में स्वर्ण समाज का विरोध मार्च, 'रोल बैक' की उठी मांग, जिला परिषद मैदान से रणधीर वर्मा चौक तक निकला पैदल मार्च..................
#
चतरा पहुंचे ही जयराम महतो ने पुलिस एसोसिएशन पर फोड़ा नया बम ,कहा- JPSC-JSSC मामले से ध्यान भटकाने की हो रही कोशिश
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
“फांसी मंजूर, माफी नहीं!” बरवाअड्डा विवाद पर जयराम महतो का पुलिस एसोसिएशन को खुला चैलेंज
#
एच-1बी पर ट्रंप कैंप की नई चोट: अगर तीन साल का ब्रेक लगा, तो भारत के आईटी सपने, डॉलर और दिमाग—तीनों पर पड़ेगा असर
#
धनबाद को मिली नई स्वास्थ्य सौगात, होमियो वर्ल्ड क्लीनिक का भव्य उद्घाटन
#
कमर्शियल LPG हुआ सस्ता, घरेलू सिलेंडर के दाम रहे जस के तस
#
HIV को लेकर बड़ी चेतावनी : सड़क किनारे टैटू बनाने और नाक-कान छिदवाने से बढ़ सकता है संक्रमण का खतरा