Date: 20/08/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
HIV को लेकर बड़ी चेतावनी : सड़क किनारे टैटू बनाने और नाक-कान छिदवाने से बढ़ सकता है संक्रमण का खतरा
8/20/2026 12:52:06 PM IST
22
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad
:सड़क किनारे फुटपाथ पर टैटू बनवाना या नाक कान खुदवाना आपको महंगा पड़ सकता है अगर ऐसा करते हैं तो एचआईवी कोआप निमंत्रण दे रहे हैं। अगर आप भी स्टाइलिश दिखने के चक्कर में मेलों या सड़क किनारे टैटू बनवा रहे हैं या नाक-कान छिदवा रहे हैं, तो सावधान हो जाइए. आपका यह शौक आपको जिंदगी भर का दर्द दे सकता है. जहानाबाद के विकास भवन सभागार में जिला एड्स नियंत्रण समिति के तत्वावधान में एचआईवी/एड्स से बचाव एवं नियंत्रण को लेकर जिला स्तरीय संयुक्त कार्यकारी समूह की संवेदीकरण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त आदित्य कुमार पीयूष ने की.बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने जिले में संक्रमण के फैलाव के पैटर्न पर चिंता जताते हुए एक चौंकाने वाला खुलासा किया. उन्होंने बताया कि असुरक्षित यौन संबंध और संक्रमित रक्त के अलावा सड़क किनारे और मेलों में बिना सुरक्षा मानकों के बनाए जाने वाले टैटू तथा नाक-कान छिदवाना भी संक्रमण का कारण बन सकता है. उन्होंने चेतावनी दी कि चंद रुपयों की बचत और थोड़ी सी लापरवाही लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है.उप विकास आयुक्त ने बताया कि टैटू बनाने में इस्तेमाल होने वाली नई सुई की कीमत करीब 100 रुपये या उससे अधिक होती है. पैसों की बचत और जागरूकता की कमी के कारण कुछ टैटू कलाकार एक ही सुई का इस्तेमाल कई लोगों पर कर देते हैं. यदि संक्रमित व्यक्ति के शरीर में इस्तेमाल की गई सुई को बिना उचित स्टरलाइजेशन के दूसरे व्यक्ति पर इस्तेमाल किया जाए, तो संक्रमण फैलने का खतरा रहता है. इसी तरह ग्रामीण इलाकों और बाजारों में बिना सुरक्षा मानकों के एक ही औजार से नाक और कान छिदवाने से भी संक्रमण का जोखिम बढ़ सकता है.प्रशासन ने स्पष्ट किया कि एचआईवी/एड्स को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना बेहद जरूरी है. एड्स छुआछूत की बीमारी नहीं है और साथ बैठने, छूने या खाना खाने से नहीं फैलता. संक्रमण मुख्य रूप से असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित सुई और दूषित रक्त के संपर्क में आने से फैल सकता है. जिले में लगातार स्क्रीनिंग की जा रही है और मामले भी सामने आ रहे हैं. लोगों को घबराने के बजाय सतर्क रहने और सुरक्षित तरीकों को अपनाने की जरूरत है
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सरकारी स्कूलों के मिड-डे मील में निकले कीड़े, बच्चों ने फेंकी थाली; FIR के आदेश से मचा हड़कंप
#
मेयर संजीव सिंह की तबीयत ने बढ़ाई चिंता, अस्पताल में भर्ती
#
डायलिसिस में नई उम्मीद, नया किडनी इम्प्लांट बार-बार सुई लगने की जरूरत कर सकता है कम
#
मॉडल सदर अस्पताल को मिली बड़ी मजबूती, पैथोलॉजी हब लैब का हुआ शुभारंभ
#
जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया पर अलर्ट, इलाज और रोकथाम के लिए प्रशासन ने कसी कमर
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
MLA रागिनी सिंह ने डोर स्टेप डिलीवरी और मजदूरों के रोजगार का मुद्दा उठाया
#
ऑपरेशन सिंदूर के बाद NSA डोभाल का कड़ा संदेश, बोले- ‘भारत जोखिम उठाकर प्रहार कर सकता है’
#
जामाडोबा गोलीकांड का हुआ खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
#
डार्विन टेस्ट में हसन महमूद का कहर, 6 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को 198 पर समेटा
#
महिला हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की बड़ी चुनौती, कप्तान सलीमा टेटे पर नजरें