Date: 06/09/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
नरसिंह घाट पर आज होगी सुदिव्य कुमार सोनू की अंत्येष्टि, दोपहर 2बजे तक गिरिडीह पहुंचेंगे CM हेमंत सोरेन
9/6/2026 12:27:36 PM IST
17
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
गिरिडीह:
झारखंड सरकार के मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर है। उनके निधन से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी काफी मर्माहत हैं। सुदिव्य कुमार सोनू की अंत्येष्टि रविवार शाम गिरिडीह के नरसिंह घाट पर की जाएगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को दिन के करीब 2 बजे रांची से गिरिडीह पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दिवंगत मंत्री के अंतिम दर्शन करेंगे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त करेंगे। परिवार और सरकार की ओर से सुदिव्य कुमार सोनू की अंत्येष्टि की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। तय कार्यक्रम के मुताबिक रविवार शाम करीब चार बजे गिरिडीह के नरसिंह घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में राजनीतिक दलों के नेता, कार्यकर्ता, समर्थक और आम लोग मौजूद रह सकते हैं। सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की खबर सामने आने के बाद से ही गिरिडीह समेत पूरे झारखंड में शोक का माहौल है। उनके आवास पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग उनके निधन को झारखंड के लिए बड़ी क्षति बता रहे हैं। बताया गया है कि सुदिव्य कुमार सोनू की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनका निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से झामुमो कार्यकर्ताओं और समर्थकों में गहरा शोक है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत झामुमो और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर गहरा दुख जताया है। नेताओं ने उनके निधन को पार्टी, सरकार और झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।
गिरिडीह से कोयलांचल लाइव के लिए नरेश गोस्वामी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर दो दिवसीय राजकीय शोक ,कल बंद रहेंगे सभी सरकारी कार्यालय
#
बाल संरक्षण जागरूकता रथ’ को हरी झंडी दिखाकर डीसी ने किया रवाना
#
दो शातिर साइबर अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, तीन मोबाइल और फर्जी सिमकार्ड बरामद
#
जगदीशपुर थाना पहुंचे भोजपुर SP, तेंदुनी गोलीकांड के घटनास्थल का किया निरीक्षण
#
आधी रात मंदिरों में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सरकारी स्कूलों के मिड-डे मील में निकले कीड़े, बच्चों ने फेंकी थाली; FIR के आदेश से मचा हड़कंप
#
लापता मां की तलाश में भटक रहा बेटा, तंत्र-मंत्र का लिया सहारा
#
इलाज के दौरान महिला की मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप
#
कारगिल विजय दिवस: वीर जवानों के शौर्य और बलिदान को देश का नमन
#
राजभवन मार्च के लिए गया से 133 वाहनों का काफिला पटना रवाना, विश्वनाथ यादव के नेतृत्व में हजारों छात्र-युवा शामिल