Date: 06/09/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर दो दिवसीय राजकीय शोक ,कल बंद रहेंगे सभी सरकारी कार्यालय
9/6/2026 12:27:36 PM IST
23
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
रांची:
झारखंड सरकार में नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर राज्य सरकार ने दो दिवसीय राजकीय शोक मनाने का निर्णय लिया है। राजकीय शोक आज और कल मनाया जाएगा। इस दौरान राज्य में शोक का माहौल रहेगा और मंत्री के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।राजकीय शोक के दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। साथ ही, इस अवधि में राज्य सरकार की ओर से किसी भी प्रकार के राजकीय समारोह का आयोजन नहीं किया जाएगा। राज्य सरकार ने सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के सम्मान में कल सभी सरकारी कार्यालय बंद रखने का निर्णय लिया है। सरकार के इस निर्णय के बाद कल सरकारी कामकाज पूरी तरह बंद रहेगा। सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से झारखंड की राजनीति और प्रशासनिक क्षेत्र में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर गहरा दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। राज्य सरकार ने कहा है कि दिवंगत मंत्री के निधन से झारखंड ने एक सक्रिय जनप्रतिनिधि और जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व को खो दिया है। उनके निधन को राज्य के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।
रांची से कोयलांचल लाइव के लिए प्रशांत जयबर्धन की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
नरसिंह घाट पर आज होगी सुदिव्य कुमार सोनू की अंत्येष्टि, दोपहर 2बजे तक गिरिडीह पहुंचेंगे CM हेमंत सोरेन
#
बाल संरक्षण जागरूकता रथ’ को हरी झंडी दिखाकर डीसी ने किया रवाना
#
दो शातिर साइबर अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, तीन मोबाइल और फर्जी सिमकार्ड बरामद
#
जगदीशपुर थाना पहुंचे भोजपुर SP, तेंदुनी गोलीकांड के घटनास्थल का किया निरीक्षण
#
आधी रात मंदिरों में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सरकारी स्कूलों के मिड-डे मील में निकले कीड़े, बच्चों ने फेंकी थाली; FIR के आदेश से मचा हड़कंप
#
लापता मां की तलाश में भटक रहा बेटा, तंत्र-मंत्र का लिया सहारा
#
इलाज के दौरान महिला की मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप
#
कारगिल विजय दिवस: वीर जवानों के शौर्य और बलिदान को देश का नमन
#
राजभवन मार्च के लिए गया से 133 वाहनों का काफिला पटना रवाना, विश्वनाथ यादव के नेतृत्व में हजारों छात्र-युवा शामिल