Date: 07/09/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पहाड़भांगा नदी में नहाने के दौरान 20 वर्षीय युवक डूबा, स्थानीय लोग के साथ पुलिस खोजबीन में जुटी
9/7/2026 12:17:21 PM IST
14
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur :
पोटका थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट पहाड़भांगा नदी में नहाने के दौरान एक 20 वर्षीय युवक के डूबने का मामला सामने आया है। डूबने वाले युवक की पहचान जमशेदपुर के टेल्क आजाद बस्ती निवासी राजू सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, राजू सिंह अपने दोस्तों के साथ रविवार दोपहर करीब तीन बजे पहाड़भांगा पिकनिक मनाने पहुंचा था। पिकनिक के बाद राजू अपने दो दोस्तों मुकेश और राजेश के साथ नदी में नहाने उतरा। नहाने के दौरान राजू धीरे-धीरे गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में साथ नहा रहा एक अन्य दोस्त मुकेश भी गहरे पानी में चला गया, लेकिन वह किसी तरह बाहर निकल आया। वहीं राजू गहरे पानी से बाहर नहीं निकल सका और डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही पोटका थाना प्रभारी सन्त्री टोप्पो पुलिस टीम के साथ पहाड़भांगा पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से नदी में राजू की तलाश कराई गई, लेकिन अंधेरा होने के कारण उसका पता नहीं चल सका। पानी में डूबने से राजू की मौत की आशंका जताई जा रही है। एनडीआरएफ की टीम के सहयोग से नदी में राजू की तलाश शुरू की जाएगी।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
साइबर अपराधी गिरफ्तार: SBI क्रेडिट कार्ड बंद होने का झांसा देकर उड़ाता था पैसे
#
भोजपुर अपराधी हुए बेलगाम,घर में घुसकर युवक को मारी गोली,पुलिस जाँच में जुटी
#
सड़क दुर्घटना में डीएसपी अकरम राजा की मौसी की गई जान , परिवार में छाया मातम
#
बुजुर्ग माता-पिता ने बेटी पर 4.45 एकड़ जमीन हड़पने का लगाया आरोप
#
आगामी त्योहारों को लेकर जामताड़ा पुलिस मुस्तैद: चेंबर ऑफ कॉमर्स के साथ बैठक में सुरक्षा और फोर्स डिप्लॉयमेंट पर बनी रणनीति
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
ऑनलाइन प्रेम जाल में फांसी युवती जामताड़ा से पहुंची धनबाद, जानिए पूरा मामला
#
नगर निगम की मनमानी के विरोध में सड़कों पर उतरे JDU कार्यकर्ता
#
झरिया में अवैध कोयले पर बड़ी कार्रवाई, BCCL-CISF ने 15 टन कोयला किया जब्त
#
छत ढहने से तीन मजदूरों की हुई मौत, गांव में मातम का माहौल
#
बीसीसीएल की बड़ी कार्रवाई: 16 अवैध आवासों को किया ध्वस्त, बेलगड़िया पुनर्वासित परिवार हुए प्रभावित