Date: 07/09/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
झरिया में अवैध कोयले पर बड़ी कार्रवाई, BCCL-CISF ने 15 टन कोयला किया जब्त
7/12/2026 3:00:03 PM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
झरिया: धनबाद के झरिया स्थित एरिया-10 जेलगोरा क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ बीसीसीएल और सीआईएसएफ ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की। लोदना ओपी क्षेत्र के सुशी माइंस के समीप चलाए गए छापेमारी अभियान में करीब 15 टन अवैध कोयला जब्त किया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से अवैध कोयला कारोबारियों में हड़कंप मच गया। संयुक्त टीम ने पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया और जब्त किए गए कोयले को बीसीसीएल प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि अवैध खनन और कोयला तस्करी पर रोक लगाने के लिए बीसीसीएल और सीआईएसएफ का संयुक्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोयला चोरी और अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान के बाद क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों में भय का माहौल देखा गया है। प्रशासन का कहना है कि ऐसे अभियानों के जरिए अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है।
कोयलांचल लाइव के लिए झरिया से शिवम् पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
दामोदर घाटी में बाढ़ का अलर्ट: मैथन और पंचेत डैम से 50,000 क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने की चेतावनी
#
गंडा समाज को अधिकारों के प्रति जागरूक करने की पहल, झारखंड में SC दर्जे की मांग
#
पार्थिव शरीर को कंधा देकर श्मशान घाट तक पहुंचे मुख्यमंत्री, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
#
पंचतत्व में विलीन हुए मंत्री सुदिव्य कुमार, बेटे श्रेयस ने दी मुखाग्नि,सीएम हेमंत सोरेन हुए भावुक
#
मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जताया गहरा दुख
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
ऑनलाइन प्रेम जाल में फांसी युवती जामताड़ा से पहुंची धनबाद, जानिए पूरा मामला
#
नगर निगम की मनमानी के विरोध में सड़कों पर उतरे JDU कार्यकर्ता
#
झरिया में अवैध कोयले पर बड़ी कार्रवाई, BCCL-CISF ने 15 टन कोयला किया जब्त
#
छत ढहने से तीन मजदूरों की हुई मौत, गांव में मातम का माहौल
#
बीसीसीएल की बड़ी कार्रवाई: 16 अवैध आवासों को किया ध्वस्त, बेलगड़िया पुनर्वासित परिवार हुए प्रभावित