Date: 07/09/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बीसीसीएल की बड़ी कार्रवाई: 16 अवैध आवासों को किया ध्वस्त, बेलगड़िया पुनर्वासित परिवार हुए प्रभावित
7/1/2026 12:06:53 PM IST
98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद के टंडाबाड़ी में भूधंसान की भयावह घटना के बाद बीसीसीएल प्रबंधन ने बड़ी कार्रवाई की है। बीसीसीएल एरिया-3 के सोनारडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत टंडाबाड़ी बस्ती के 16 अवैध आवासों को प्रबंधन ने ध्वस्त कर दिया। 31 मार्च 2026 को टंडाबाड़ी में हुए भीषण भूधंसान और जमींदोज होने की घटना में कई घर जमीन में समा गए थे, जबकि इस हादसे में तीन लोगों की मौत और कई लोग घायल हुए थे। घटना के बाद टंडाबाड़ी बस्ती को खाली करा दिया गया था और प्रभावित परिवारों को बीसीसीएल की ओर से बेलगड़िया में पुनर्वासित किया गया। इसके बाद भी बस्ती में मौजूद खतरनाक और क्षतिग्रस्त आवासों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है। तीन महीने बाद बीसीसीएल प्रबंधन ने 21 चिन्हित घरों में से 16 अवैध आवासों को सोनारडीह ओपी पुलिस और सीआईएसएफ की मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई से पहले बीसीसीएल अधिकारियों ने माइकिंग कर लोगों को इसकी जानकारी दी। बताया गया कि टंडाबाड़ी बस्ती में बार-बार भूधंसान की घटनाओं को देखते हुए पूरे इलाके को संवेदनशील घोषित किया गया है। अभी भी कुछ अन्य टोला में रहने वाले परिवारों के कागजातों की जांच की जा रही है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद बचे हुए खतरनाक आवासों को भी ध्वस्त किया जाएगा। बीसीसीएल साउथ गोविंदपुर कोलियरी मैनेजर अभिषेक तिवारी ने बताया कि भूधंसान के बाद प्रभावित परिवारों को बेलगड़िया में शिफ्ट किया गया है और उन्हीं परिवारों के क्षतिग्रस्त आवासों को हटाया गया है। उन्होंने कहा कि नियमानुसार प्रभावित लोगों को मुआवजा राशि भी दी जाएगी। फिलहाल टंडाबाड़ी बस्ती में अब कोई परिवार निवास नहीं कर रहा है। हालांकि जमीन और मुआवजे से जुड़े कामों के लिए लोग यहां पहुंच रहे हैं। बीसीसीएल की यह कार्रवाई इलाके को सुरक्षित करने की दिशा में एक कदम मानी जा रही है।
अनु शर्मा कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
दामोदर घाटी में बाढ़ का अलर्ट: मैथन और पंचेत डैम से 50,000 क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने की चेतावनी
#
गंडा समाज को अधिकारों के प्रति जागरूक करने की पहल, झारखंड में SC दर्जे की मांग
#
पार्थिव शरीर को कंधा देकर श्मशान घाट तक पहुंचे मुख्यमंत्री, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
#
पंचतत्व में विलीन हुए मंत्री सुदिव्य कुमार, बेटे श्रेयस ने दी मुखाग्नि,सीएम हेमंत सोरेन हुए भावुक
#
मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जताया गहरा दुख
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
नगर निगम की मनमानी के विरोध में सड़कों पर उतरे JDU कार्यकर्ता
#
बांसजोड़ा गोलीकांड में किशुन रवानी की मौत, पुलिस ने किया 9 लोगो को गिरफ्तार, हथियार बरामद
#
बीसीसीएल की बड़ी कार्रवाई: 16 अवैध आवासों को किया ध्वस्त, बेलगड़िया पुनर्वासित परिवार हुए प्रभावित
#
अवैध हथियार तस्कर मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, निर्धारित समय के भीतर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी
#
'तुम्बाड 2' में आलिया भट्ट की एंट्री, हॉरर यूनिवर्स में पहली बार आएंगी नजर