Date: 09/09/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
महाराष्ट्र नेचुरल गैस के नाम पर साइबर ठगी करने वाला अपराधी गिरफ्तार, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद
9/9/2026 12:21:37 PM IST
9
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada :
झारखंड की जामतारा पुलिस ने एक बार फिर साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के ग्राम कोड़राटाँड़ में छापेमारी कर एक शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बसंत कुमार मंडल (उम्र 23 वर्ष), पिता नरेश मंडल, निवासी कोड़राटाँड़, कर्माटांड़, जामताड़ा के रूप में हुई है। गैस अपडेट के नाम पर भेजते थे फर्जी APK फ़ाइल पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस अपराधी का अपराध करने का तरीका (Modus Operandi) बेहद शातिर था। यह मुख्य रूप से महाराष्ट्र के उपभोक्ताओं को निशाना बनाता था। आरोपियों द्वारा ग्राहकों को 'महाराष्ट्र नेचुरल गैस लिमिटेड' की सेवा अपडेट कराने का झांसा दिया जाता था। इसके बाद वे उपभोक्ताओं के मोबाइल पर एक फर्जी APK FILE भेजकर उसे इंस्टॉल करवा लेते थे। जैसे ही पीड़ित उस ऐप को इंस्टॉल करता, अपराधी उसके फोन का पूरा एक्सेस और सारी गोपनीय जानकारी हासिल कर साइबर ठगी को अंजाम देते थे। इनका कार्यक्षेत्र मुख्य रूप से देश के विभिन्न राज्यों में फैला हुआ था। छापेमारी में बरामद सामान साइबर थाना पुलिस ने आरोपी के पास से ठगी में इस्तेमाल होने वाले तीन मोबाइल फोन और चार सिमकार्ड बरामद हुआ है। यह पूरी कार्रवाई जामतारा साइबर अपराध थाना के पु०नि०-सह-थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में की गई। इस छापेमारी दल में पु०नि० कृष्णा कुमार, पु०अ०नि० हीरालाल महतो और रिजर्व गार्ड के आरक्षी/हवलदार शामिल थे। पुलिस ने इस संबंध में साइबर कांड संख्या 56/26 के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
भू-धंसान में बच्चे की मौत के बाद फूटा लोगो का आक्रोश,शव के साथ जीएम कार्यालय पर पहुंचे कर दिया बड़ा ऐलान,कहा ...
#
एसपी की क्राइम मीटिंग में अपराध और लंबित मामलों की हुई समीक्षा,286 वारंटी गिरफ्तार
#
लोयोला स्कूल में पुलिस ने छात्रों को नशा, साइबर अपराध और ट्रैफिक नियमों की दी जानकारी
#
गया के मगध मेडिकल अस्पताल में जमकर चला लाठी , परिजन और सुरक्षा गार्ड हुआ भिड़ंत
#
'लुटेरी दुल्हन' गैंग का हुआ पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले 10 गिरफ्तार,राजस्थान के युवक को शादी के नाम पर धनबाद बुलाया,फिर .....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मध्य पूर्व तनाव से शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 475 अंक टूटा; निफ्टी 24,100 के नीचे
#
अडानी को अमेरिका में बड़ी राहत, कोर्ट ने आपराधिक केस किया खारिज
#
भरत तिवारी के घर पहुंचे नए SDPO पंकज मिश्रा, परिजनों और ग्रामीणों से की बातचीत
#
जमशेदपुर गैंगरेप केस: पुलिस ने 6 घंटे में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, दोनों ड्राइवर निकले
#
JPSC की साख पर सवाल! 5 CS रैंक के IAS समेत 6 IAS, 2 IPS और 1 IFS भी नहीं बदल पाए आयोग की तस्वीर