Date: 10/09/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय घेराव को लेकर भाजपा ने बैठक कर बनाई रणनीति
9/9/2026 12:21:37 PM IST
72
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada
: बुधुडीह स्थित भाजपा जिला कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी का मासिक बैठक एवं आगामी 11/09/2026 को प्रस्तावित उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय घेराव की तैयारी को लेकर एक बैठक जिलाध्यक्ष सुमित शरण की अध्यक्षता में की गई। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व दुमका सांसद सुनील सोरेन जी उपस्थित हुए। सुनील सोरेन ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में हर जिले में छात्रों के साथ हुए अत्याचार के विरोध में समहरणालय कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन कार्यक्रम रखा गया है जिसमें हजारों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं छात्र उपस्थित होंगे,इसी निमित्त आगामी 11 तारीख को जामताड़ा समहरणालय में धरना प्रदर्शन होगा जिसका आज जिला कार्यालय में बैठक संपन्न हुआ! जिस प्रकार हेमंत सोरेन के नेतृत्व में वर्तमान सरकार द्वारा शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे छात्रों के ऊपर लाठीचार्ज कराया तथा उनलोगों के ऊपर झूठा मुकदमा भी दायर करवाया है इस धरना के माध्यम से हम सरकार को चेताना चाहेंगे कि जल्दी से जल्दी निर्दोष छात्रों के ऊपर किए हुए मुकदमे को वापस ले नहीं तो भारतीय जनता पार्टी सड़क से लेकर विधानसभा तक आंदोलन करेगी! जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि जिस प्रकार हेमंत सोरेन की सरकार में छात्रों के हित में मुद्दे उठाने वाले छात्रों को दमन किया जा रहा है,उनको रोका जा रहा है और जो छात्र उनके दमनकारी नीतियों से प्रभावित नहीं हो रहे हैं ऐसे छात्रों के ऊपर मुकदमा करने का काम किया जा रहा है चाहे हेमंत सोरेन हो या फिर इरफान अंसारी हो जब कोई इनके बातों के विपरीत बात को अपने तरीके से उठाता है तो उनके ऊपर झूठे केस करके उनके आवाज को दबाने का कोशिश किया जाता है लेकिन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कभी इन चीजों से डरने वाली नहीं है आगामी 11 सितंबर को जामताड़ा समाहरणालय कार्यालय के समक्ष हजारों कार्यकर्ता छात्र- छात्रा सहित इस सरकार के दमनकारी नीतियों के विरोध में हल्ला बोल करने जा रही है! पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल ने कहा कि झारखंड सरकार ने छात्रों के ऊपर जो अत्याचार किया है उनकी मांगे जायज थी उनकी मांग को नहीं मांगा गया उल्टे उनलोगों के ऊपर लाठीचार्ज किया गया,उनको तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर परेशान किया जा रहा है झारखंड सरकार के यही सब घृणित कार्यों का भारतीय जनता पार्टी विरोध करती है और छात्रों की समस्या को लेकर आगामी 11 सितंबर को धरना प्रदर्शन किया जाएगा। मंच संचालन ज़िला महामंत्री अभय सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन ज़िला महामंत्री कमलेश मंडल ने किया! बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरिमोहन मिश्रा तथा सुकुमणि हेमब्रम,भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे,पूर्व ज़िला अध्यक्ष संतन मिश्रा,ज़िला उपाध्यक्ष मोहन शर्मा,सुकुमार सरखेल,सुजाता सिंह,दिलीप हेमब्रम,भाजपा नेता चंडी चरण दे,महेंद्र मंडल,रंजीत तिवारी,ज़िला मंत्री आभा आर्या,अबीता हांसदा,प्रसंजीत घोष,कार्यलय मंत्री रमेश पंडित, पिंटू गुप्ता,ठाकुरमनी सिंह,अमित सिंह,राजेंद्र मंडल,सजल दास,राम सिंह यादव,सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित हुए।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
JPSC-JSSC भर्ती में कथित धांधली के खिलाफ BJP का प्रदर्शन छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग
#
SIR प्रक्रिया को BJP ने बताया ‘मतदाता घोटाला’ निर्वाचन पदाधिकारी के स्थानांतरण पर उठाए सवाल
#
जेपीएससी, जेएसएससी और अन्य परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर भाजपा ने डीसी कार्यालय पर किया प्रदर्शन ,सीबीआई जांच की मांग
#
बाढ़ राहत शिविर में एक्सपायरी दवा बांटने का आरोप, माले नेता ने जांच और कार्रवाई की मांग
#
PM मोदी के जन्मदिवस से भाजपा का सेवा संकल्प अभियान, जामताड़ा में कार्यशाला आयोजित
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
यात्री ट्रेनों की लेट लतीफी के मुद्दे को लेकर विधायक सरयू राय ने खोला मोर्चा
#
“चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो” अभियान के तहत माहवारी स्वच्छता पर ब्लॉक स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
#
विधानसभा पहुंच ने से पहले हजारीबाग में पुलिस ने छात्रों को रोका, छात्रों ने कहा ...
#
सुबह की सैर पड़ी भारी, बाराद्वारी में महिला के गले से चेन झपटकर भागे बदमाश
#
मुख्यमंत्री के निर्देश बेअसर! सरकारी दफ्तरों में लगे प्याऊ, लेकिन घड़े पड़े हैं खाली