Date: 10/09/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
SIR प्रक्रिया को BJP ने बताया ‘मतदाता घोटाला’ निर्वाचन पदाधिकारी के स्थानांतरण पर उठाए सवाल
9/10/2026 2:44:42 PM IST
9
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जामताड़ा: झारखंड में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR प्रक्रिया को लेकर जामताड़ा में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा ने SIR प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए इसे ‘मतदाता घोटाला’ करार दिया है। भाजपा कार्यसमिति सदस्य हरिमोहन मिश्रा ने गुरुवार को अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस कर प्रक्रिया और निर्वाचन पदाधिकारी के स्थानांतरण को लेकर सवाल उठाए। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित सरण समेत पार्टी के कई नेता मौजूद रहे।
हरिमोहन मिश्रा ने आरोप लगाया कि जिले में SIR की प्रक्रिया चुनाव आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप नहीं चल रही है। उन्होंने विशेष रूप से निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार दुबे को हटाकर कयूम अंसारी को जिम्मेदारी दिए जाने पर सवाल उठाया।
भाजपा नेता ने कहा कि निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों के स्थानांतरण को लेकर निर्धारित दिशा-निर्देश हैं। ऐसे में SIR प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन पदाधिकारी में बदलाव कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने बताया कि भाजपा की ओर से इस मामले को लेकर केंद्रीय चुनाव आयोग को पत्र भेजकर पूरे प्रकरण की जांच की मांग की गई है।
भाजपा ने कहा कि SIR का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना है। पार्टी ने पूरी प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच और मतदाता सूची पुनरीक्षण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही कहा कि यदि किसी तरह की अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।
कोयलांचल लाइव के लिए जामताड़ा से निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
JPSC-JSSC भर्ती में कथित धांधली के खिलाफ BJP का प्रदर्शन छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग
#
उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय घेराव को लेकर भाजपा ने बैठक कर बनाई रणनीति
#
जेपीएससी, जेएसएससी और अन्य परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर भाजपा ने डीसी कार्यालय पर किया प्रदर्शन ,सीबीआई जांच की मांग
#
बाढ़ राहत शिविर में एक्सपायरी दवा बांटने का आरोप, माले नेता ने जांच और कार्रवाई की मांग
#
PM मोदी के जन्मदिवस से भाजपा का सेवा संकल्प अभियान, जामताड़ा में कार्यशाला आयोजित
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
यात्री ट्रेनों की लेट लतीफी के मुद्दे को लेकर विधायक सरयू राय ने खोला मोर्चा
#
“चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो” अभियान के तहत माहवारी स्वच्छता पर ब्लॉक स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
#
विधानसभा पहुंच ने से पहले हजारीबाग में पुलिस ने छात्रों को रोका, छात्रों ने कहा ...
#
सुबह की सैर पड़ी भारी, बाराद्वारी में महिला के गले से चेन झपटकर भागे बदमाश
#
मुख्यमंत्री के निर्देश बेअसर! सरकारी दफ्तरों में लगे प्याऊ, लेकिन घड़े पड़े हैं खाली